फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर्स डे पर फैंस ने दिया आमिर को खास तोहफा, उनकी सारी फिल्मों की दिखी एक साथ झलक

Thu, 06 Sep 2018 11:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बुधवार को पूरे देशभर में टीचर्स डे मनाया गया। अन्य खास दिन की तरह इस दिन भी बॉलीवुड पीछे नहीं रहा है। टीचर्स डे के खास मौके पर बॉलीवुड फिल्मों में अपने परफेक्शन के लिए मशहूर अभिनेता आमिर खान को उनके फैंस ने बेहद खास तोहफा दिया है। जिससे जानने के बाद खुद दंगल अभिनेता भी दंग हो गए हैं और उन्होंने अपने फैंस से सवाल भी कर डाला है।
विज्ञापन

2 of 5
अपने करियर में मनोरंजक फिल्मों से लेकर प्रेरित करने वाली फिल्में करने तक उन्होंने कई ब्लॉकबास्टर दी हैं। उनकी फिल्म के बेहतरीन होने की गारंटी बॉक्स ऑफिस पर फैंस की भीड़ देती है। आमिर खान के चाहने वालों की संख्या आज के समय में लाखों-करोड़ों में है। इन्हीं फैन में से एक फैन ने आमिर की सभी फिल्मों और उनके डायलॉग्स का एक फनी वीडियो बनाकर टीचर्स डे पर उन्हें बेहद खास तोहफा दिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
इस वीडियो को 'मस्ती की पाठशाला' नाम के एक ट्विटर हैंडल ने ट्विट किया है। वीडियो में उनकी गजनी, मंगल पांडे, दंगल, सरफरोश, राजा हिंदुस्तान, गुलाम, लगान, धूम 2, बाजी, रंगीला, अंदाज अपना अपना, इश्क, रंग दे बसंती, दिल चाहता है और पीके जैसी फिल्मों में शानदार डायलॉग्स का मैसअप है। 'मस्ती की पाठशाला' नाम के आमिर के इस फैन क्लब पेज ने यह वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए ट्विट में लिखा- 'आखिरकार आमिर की मस्ती की पाठशाला खुल गई है, 'काटेगी क्या' हमारी पाठशाला का सुपरहिट गाना है।  पसंद आया तो लाइक करो पसंद नहीं आया तो टेस्ट चेंज करो !' 

 

4 of 5
'मस्ती की पाठशाला' के इस वीडियो को न केवल आमिर के फैंस पसंद कर रहे हैं, बल्कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। वहीं आमिर खान ने भी अपने सभी फिल्मों के डायलॉग्स मैसअप वाले इस वीडियो को पसंद कर अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है। इस वीडियो की तारीफ करते हुए आमिर ने ट्विट कर यह भी पूछा है कि इस वीडियो को किसने बनाया है। उन्होंने लिखा- 'वाह! कौन है भाई इस ग्रुप का प्रिंसिपल..?किसने बनाया इस वीडियो को,'। आमिर के ट्वीट को भी उनके फैंस पसंद कर रहे हैं।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aamir khan
आपको बता दें कि आमिर खान अपनी बहुचर्चित फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को लेकर लंबे समय से सुर्खियों में है। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सहित कटरीना कैफ और दंगल गर्ल फातिमा सना शेख भी नजर आएंगी।
फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में आमिर ठगों की परम्परा को निर्वाह करने वाली पीढ़ी के अगुवा बने हैं और अमिताभ बच्चन भी एक सीनियर समुद्री लुटेरे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें