पर्दे पर सितारे अलग-अलग किरदार निभाकर अपने अभिनय का दमखम दिखाते हैं। एक्शन, कॉमेडी से लेकर नेगेटिव किरदार तक वह इस संजीदगी से निभाते हैं कि दर्शकों के दिलों में खास जगह बन जाती है। इन्हीं में एक किरदार है शिक्षक का। बॉलीवुड में कई सितारों ने शिक्षक के किरदार को भी बखूबी निभाया है। आज शिक्षक दिवस है। इस खास मौके पर आइए जानते हैं उन कलाकारों के बारे में जो पर्दे पर शिक्षक का किरदार निभाकर छा गए...