Bollywood
फिल्म 'फकीरचंद एंड लकीरचंद युनिवर्सिटी' यानी कि 'फालतू' ये शिक्षा पर आधारित एक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म को कोरियोग्राफर रेमो डिसुजा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में भी शिक्षा प्रणाली, पैरेंट्स का दबाव और हर छात्र को दिल की बात सुनने की बात कही गई है।35 से 70 प्रतिशत नंबर की श्रेणी में कई छात्र आते हैं, जिन्हें बड़े कॉलेज में एडमिशन नहीं मिलता। इंजीनियरिंग और मेडिकल तो छोड़िए उन्हें सामान्य कोर्स में भी दाखिला नहीं मिलता।फिल्म में जैकी भागननी मुख्य किरदार में हैं। साथ ही अंगद बेदी और पूजा गुप्ता भी फिल्म में नजर आए हैं। दरअसल, यह फिल्म तीन पढ़ने में कमजोर दोस्तों पर आधारित है जो खुद का कॉलेज खोलना चाहते हैं।