डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन 5 सितंबर को देशभर में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर स्कूल-कॉलेजों में कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है और सभी अपने-अपने शिक्षकों को याद करते हैं। अब बात जब टीचर्स डे की हो और बॉलीवुड का जिक्र न हो ऐसा कैसे हो सकता है। बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने बड़े पर्दे पर शिक्षकों की भूमिका निभाते हुए लाइमलाइट बटोरी है। इन शिक्षकों ने अपने किरदार से तो वाहवाही लूटी ही साथ ही उनका फैशनेबल अंदाज और लुक भी फैशन प्रेमियों को खूब भाया था। तो चलिए जानते हैं वो कौन से सितारे हैं-