'फेबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में नजर आ रही शालिनी पासी ने अपने संगीत शिक्षक से जुड़ा एक किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे उनका गाना सुन संगीत शिक्षक को शर्मिंदगी हुई।
शालिनी पासी अपने शो फेबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स के कारण काफी चर्चा में हैं। अपने हालिया एपिसोड में शालिनी को नए तरीके से कास्ट किया गया है। इस शो के दौरान उन्होंने डांस और गाने के बारे में बात की है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
शालिनी पासी
- फोटो : इंस्टाग्राम @shalini.passi
शालिनी पासी ने शो में गाया गाना
शालिनी को शो में 'मितवा' गाते हुए देखा जा सकता है और दूसरे एपिसोड में भी उन्हें एक गाना गाते हुए देखा जा सकता है। शालिनी ने फेबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स में गाना तो गाया। इसे प्रशंसक पसंद कर रहे हैं। शालिनी ने एक याद साझा की और बताया कि उनके गाने को उनके ही संगीत शिक्षक ने कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं दी थी बल्कि शर्मिंदगी महसूस की थी।
विज्ञापन
3 of 5
शालिनी पासी
- फोटो : इंस्टाग्राम @shalini.passi
खराब गायन से शर्मिंदा हो गए थे शिक्षक
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान, शालिनी ने कहा कि उनके संगीत शिक्षक शो में उनके गायन से लगभग शर्मिंदा थे। शालिनी ने बताया कि गाना गाने के बाद मेरे सर ने मुझसे कहा कि तुम अभ्यास नहीं कर रही हो। कोविड के बाद तुम्हारे पास बिल्कुल भी समय नहीं है। मेरे छात्र इंडियन आइडल में जाते हैं। तुम गा नहीं सकती। शालिनी के शिक्षक ने उनसे कहा, ‘मैडम, मैं एक सम्मानित व्यक्ति हूं। मेरे छात्र इंडियन आइडल में जाएंगे। आप बिना किसी रिहर्सल के इस आवाज में नहीं गा सकते।’
4 of 5
शालिनी पासी
- फोटो : इंस्टाग्राम @shalini.passi
शालिनी पासी को मिल रहा है फैंस का प्यार
शालिनी पासी को प्रशंसकों का प्यार मिल रहा है। उन्होंने बताया कि कैसे शो के बाद से प्रशंसक उनकी गायकी के शौकीन हो गए हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे जो प्यार मिल रहा है, वह कुछ और ही है। जैसे लोग कह रहे हैं, हम आपके जैसे बनना चाहते हैं, हमें आपका काम पसंद है, हमें आपकी गायकी पसंद है'।
शालिनी पासी को लेकर भावना ने कही ये बात
भावना ने बताया कि कैसे शालिनी उन्हें कॉल मी बे में अनन्या पांडे के किरदार की याद दिलाती हैं। जब शालिनी ने मुझे फोन किया, तो मैंने कहा, 'हे भगवान शालिनी, तुम बे हो, बे एक अमीर लड़की है, जिसका दिल कोमल और दयालु है।' शालिनी पासी फिलहाल फेबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स की सफलता का आनंद ले रही हैं।