फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जावेद अख्तर ने तारिक फतेह को बताया विश्व हिंदू परिषद का प्रवक्ता, ट्विटर पर छिड़ी जंग

Sun, 26 Apr 2020 04:10 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Tarek Fataha and Javed Akhtar - फोटो : Social Media
उत्तर प्रदेश के बिजनौर से कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें कैमरे के पीछे से एक व्यक्ति एक वृद्ध फल विक्रेता पर बोतल में गंदा पानी भरकर उसे केलों पर छिड़कने का आरोप लगा रहा है।  जिसके बाद वृद्ध भी कान पकड़कर गलती मानता दिख रहा है। पाकिस्तानी मूल के कनाडाई लेखक तारिक फतेह ने वायरल वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा था कि मेरी कम्युनिटी को ये क्या हो गया है। हम मुस्लिम क्या बन गए हैं? इसके जवाब में जावेद अख्तर ने ट्वीट किया, जिसके बाद दोनों के बीच ट्वीटर पर वॉर शुरू हो गया।
विज्ञापन

2 of 6
Javed Akhtar - फोटो : Social Media
इस ट्वीट से नाराज गीतकार जावेद अख्तर ने जवाब में लिखा, 'क्या बकवास है। अगर कोई दिमागी बीमार व्यक्ति इस इरादे से किसी खास जगह जाएगा तो क्या वह सार्वजनिक रूप से इस तरह करेगा। क्या वह घर से बोतल में... भरकर नहीं लाएगा। आप इस बकवास पर कैसे यकीन कर सकते हैं।  तारिक फतह आप अपना कॉमन सेंस इस्तेमाल करिए।'

विज्ञापन

3 of 6
जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला
इस ट्वीट के बाद दोनों के बीच जंग छिड़ी गई। हाल ही में जावेद अख्तर ने ट्वीट करते हुए तारिक फतेह को विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता की बता दिया। उन्होंने ट्वीट किया, 'एक समय था जब मैं तारिक फतेह को उनकी बैखौफ लेखनी और ISIS जैसे संगठनों के खिलाफ निडर बोल के लिए उनकी इज्जत करता था, लेकिन अब वह विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता की तरह व्यवहार कर रहे हैं। मुझे उन पर दया आती है।'

 

4 of 6
तारेक फतह - फोटो : सोशल मीडिया
इस पर जवाब देते हुए तारिक फतेह ने लिखा, 'आपने बता दिया कि खुद को धर्मनिरपेक्ष बताने वाले और उर्दू बोलने वाले अधिकांश मुसलमानों की त्वचा के नीचे हिंदुओं से नफरत करने वाला एक इस्लामिस्ट रहता है। जिस तरह से जिन्ना और इकबाल जिहादी बन गए उसी तरह आपका नाम भी हिंदुओं से नफरत करने वाले हॉल ऑफ फेम लिस्ट में शामिल किया जाएगा। मुबारक हो कामरेड।'
विज्ञापन

5 of 6
javed akhtar - फोटो : Social Media
जावेद अख्तर ने एक और ट्वीट में लिखा, 'मुझे आश्चर्य है कि आप जैसी सोच वाला एक आदमी आठ साल तक सऊदी अरब में कैसे रहा। जाहिर है आपने उस परम प्रतिगामी राज्य के शासकों द्वारा दी गई गाइड लाइन्स का पालन किया होगा। क्या यह आपके विवेक को परेशान नहीं करता है?'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लेखक तारिक फतह बोले, कश्मीर पर बात करने की जरूरत नहीं - फोटो : अमर उजाला
इस पर तारीफ फतेह ने ट्वीट किया, 'आपको नहीं पता होगा कि जेल की कोठरी अंदर से कैसी दिखती है। राज्यसभा में जाना और उर्दू का उपयोग अपने आकाओं के लिए 'जलेबियां' बुनना है जो आप सबसे अच्छा करते हैं। जब आपकी पाकिस्तानी सेना ने बांग्लादेश में नरसंहार किया था तो आपकी महिमा कहां थी? तब लफाजी भी नहीं की?'

5 लाख दिहाड़ी मजदूरों की मदद को आगे आए वरुण धवन, जन्मदिन पर चुपचाप कर दिया ये बड़ा काम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें