फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tara Vs Bilal: यशराज फिल्म्स के सहायक निर्देशकों का दिलचस्प रिपोर्ट कार्ड, अब कसौटी पर कसे जाएंगे समर इकबाल

Sun, 23 Oct 2022 10:50 AM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
तारा वर्सेस बिलाल के निर्देशक समर इकबाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
हिंदी सिनेमा की दिग्गज फिल्म निर्माण कंपनी यश राज फिल्म्स के दफ्तर में दुनिया भर से हर रोज तमाम लोगों के निवेदन आते हैं। कोई हीरो बनना चाहता है, कोई हीरोइन, किसी को सिनेमैटोग्राफी में करियर बनाना है तो कोई फिल्म निर्देशक बनना चाहता है। आम तौर पर तो इस फिल्म कंपनी में फिल्मी घरानों, नामचीन हस्तियों और जान पहचान के लोगों को ही काम मिलता है लेकिन कंपनी के दरवाजे गैर फिल्मी पृष्ठभूमि के लोगों के लिए भी खुले रहते हैं। यशराज फिल्म्स की मेगा बजट फिल्मों में सहायक निर्देशक का काम पाने वाले भाग्यशाली कई नवयुवकों ने बाद में अपनी खुद की सुपरहिट फिल्में बनाईं और कुछ इतने भाग्यशाली नहीं भी रहे। इस बार इम्तिहान फिल्म ‘तारा वर्सेस बिलाल’ में यशराज फिल्म्स से बतौर सहायक निर्देशक अपना करियर शुरू करने वाले समर इकबाल का है। समर इकबाल के साथ एक नजर उन निर्देशकों पर जिनकी शुरुआत भी उनके जैसी ही रही...
विज्ञापन

2 of 7
समर इकबाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
समर इकबाल
यश चोपड़ा की फिल्मों से प्रभावित होकर समर इकबाल ने भी फिल्मों में अपना करियर बनाने के लिए आर्किटेक्ट की नौकरी छोड़ दी और यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'धूम', 'धूम 2,' 'धूम 3' में सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया। निर्देशक के रूप में समर इकबाल की पहली फिल्म 'तारा वर्सेस बिलाल' 28 अक्टूबर 2022 को रिलीज हो रही है। लेकिन पहली फिल्म के लिए मौका उन्हें यशराज फिल्म्स ने नहीं बल्कि जॉन अब्राहम की फिल्म कंपनी ने दिया। ये फिल्म अब टी सीरीज के साथ जॉन के संयुक्त उपक्रम के तहत रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 7
वरुण वी शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वरुण वी शर्मा
वरुण वी शर्मा यशराज फिल्म्स की फिल्मों 'किल दिल', 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' में सहायक निर्देशक के रूप में काम कर चुके हैं। बतौर निर्देशक वरुण वी शर्मा ने यशराज फिल्म्स की ही फिल्म 'बंटी और बबली 2' अपने निर्देशन कैरियर की शुरुआत की। इस फिल्म में सैफ अली खान, रानी मुखर्जी और सिद्धांत चतुर्वेदी की अहम भूमिकाएं रहीं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे मनोहर जोशी की नातिन शरवरी वाघ ने इस फिल्म से बड़े परदे पर डेब्यू किया था। ये फिल्म सुपरहिट फिल्म 'बंटी और बबली' की सीक्वल है लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।

यह भी पढ़ें:- Weekly Wrap: 'कांतारा' पर बढ़ा विवाद और रिलीज से पहले थैंक गॉड में तीन बदलाव, पढ़ें बीते हफ्ते की बड़ी खबरें

4 of 7
राज मेहता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राज मेहता 
करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस के लिए ‘गुड न्यूज’ और ‘जुग जुग जियो’ जैसी औसत कामयाब फिल्में बना चुके राज मेहता ने भी सहायक निर्देशन के रूप में अपने करियर की शुरुआत यशराज की फिल्म 'औरंगजेब' से की। निर्देशक के रूप में उन्हें पहला ब्रेक करण जौहर ने अपनी कंपनी की फिल्म 'गुड न्यूज' में दिया। राज मेहता इन दिनों अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म  'सेल्फी' का निर्देशन कर रहे हैं।  

यह भी पढ़ें:- Adipurush New Poster: प्रभास के बर्थडे पर रिलीज हुआ आदिपुरुष का पोस्टर, हाथ में धनुष-बाण लिए नजर आए अभिनेता

विज्ञापन

5 of 7
अली अब्बास जफर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अली अब्बास जफर
देहरादून के रहने वाले अली अब्बास जफर ने बतौर सहायक निर्देशक अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘मैरीगोल्ड’ से की। फिर वह ‘झूम बराबर झूम’, ‘टशन’ और ‘न्यूयॉर्क’ जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक रहे। यशराज फिल्म्स की फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' में उन्हें निर्देशक बनने का पहला मौका मिला। इसके बाद उन्होंने इस बैनर की 'गुंडे', 'सुल्तान', 'टाइगर जिंदा है', 'एक था टाइगर' और 'भारत' जैसी फिल्में निर्देशित कीं। अब वह अपनी अलग कंपनी खोल चुके हैं और हाल ही में उनकी एक फिल्म ‘जोगी’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।

विज्ञापन

6 of 7
मनीष शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मनीष शर्मा 
मनीष शर्मा ने यशराज फिल्म्स की 'फना',  'आजा नचले' और 'रब ने बना दी जोड़ी' जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया। बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म 'बैंड बाजा बारात' यशराज फिल्म्स ने ही बनाई, इसी फिल्म के जरिए रणवीर सिंह ने भी डेब्यू किया। 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल', 'शुद्ध देसी रोमांस' और 'फैन' जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके मनीष शर्मा इन दिनों 'टाइगर 3' के निर्देशन में व्यस्त हैं। 

 

विज्ञापन

7 of 7
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

करण जौहर 
कम लोगों को ही पता होगा कि करण जौहर ने भी अपना करियर बतौर सहायक निर्देशक यशराज फिल्म्स से ही शुरू किया। यश चोपड़ा की बहन हीरू के वह बेटे हैं और फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में अभिनय करने के अलावा वह इसके निर्देशक आदित्य चोपड़ा के सहायक भी थे। करण जौहर ने निर्देशन की शुरुआत अपनी कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस की हिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' से की। तब से वह 'कभी खुशी कभी गम', 'कभी अलविदा ना कहना' और 'माय नेम इज खान' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। इन दिनों उनकी एक फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ पोस्ट प्रोडक्शन में है। इसके बाद वह अपने करियर की पहली एक्शन फिल्म बनाने का इरादा रखते हैं।

विज्ञापन
Next