तारा सुतारिया ने अपने अभिनय से तो पहचान बनाई ही है, इसके अलावा वह अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक्स से भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी सिजलिंग तस्वीरों से फैंस के होश उड़ाती रहती हैं। हाल ही में तारा सुतारिया ने बोल्ड अंदाज में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और इनके साथ एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है। वहीं फैंस के साथ ही अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी इस पर रिएक्ट किया है।