फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हुआ तापसी पन्नू का ब्रेकअप, गोवा में ब्वॉयफ्रेंड और बहन संग किया ये काम

Tue, 16 Jan 2018 01:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पिछले कुछ समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू और उनके रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियां बटोर रही थीं। कुछ लोगों का तो यह मानना था कि तापसी का उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड मेथियस बोई से ब्रेकअप हो गया है। खबर थी कि तापसी की जिंदगी में अब कोई और आ गया है जिसका सारा इफेक्ट उनके रिलेशन पर पड़ रहा है। हालांकि तापसी के करीबी सूत्र के मुताबिक ये सब मात्र अफ्वाह है। तापसी अभी भी ओलंपिक मेडल विजेता मेथियस बोई को डेट कर रही हैं।

पढ़ेंः उस एक्ट्रेस ने पीरियड में रोते हुए बारिश का गाना शूट किया : अक्षय कुमार
विज्ञापन

2 of 4
तापसी और मेथियस हाल ही में साथ में गोवा छुट्टियों पर गए थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तापसी की बहन शगुन भी मेथियस के काफी करीब हैं। इसके चलते ही तापसी और मेथियस के साथ शगुन भी गोवा गई थीं।आपको बता दें कि 01 जनवरी 2018 को प्रीमियर बैडमिंटन लीग होने के चलते मेथियस न्यू इयर पर तापसी के साथ नहीं थे। 
विज्ञापन

3 of 4
सूत्रों के अनुसार मेथियस के माता-पिता अक्सर मुंबई आते रहते हैं। वहीं तापसी शूटिंग में कितना भी व्यस्त हों वह मेथियस के माता-पिता के लिए हमेशा समय निकालती हैं और उनके साथ टाइम स्पेंड करती हैं। तापसी और मेथियस करीब 4 साल से एक साथ हैं। दोनों की मुलाकात साल 2013 में इंडियन बैडमिंटन लीग के दौरान हुई थी।

पढ़ेंः सोनम कपूर ने अपने पीरियड्स के बारे में खोला ये बड़ा राज, आप भी जान लें
विज्ञापन

4 of 4
गौरतलब है कि तापसी पन्नू बेबी, पिंक, नाम शबाना, जैसी बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वहीं तापसी एक्टर वरुण धवन के साथ सलमान खान की फिल्म जुड़वा के सीक्वल 'जुड़वा 2' में भी नजर आई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें