फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनुश्री दत्ता के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर हैरान हो गए फैंस, पूछ डाला फिल्मों में वापस आने का प्लान

Sat, 13 Mar 2021 09:48 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तनुश्री दत्ता - फोटो : Instagram
एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। इन दिनों तनुश्री अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में छा गई हैं। जी हां, तनुश्री दत्ती ने अपना काफी वजन कम कर लिया है और अब वो स्लिम-ट्रिम लुक में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हो गए है। 
विज्ञापन

2 of 5
तनुश्री दत्ता - फोटो : Instagram
एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उनके फैट टू फिट ट्रांसफॉर्मेशन को साफ देखा जा सकता है। दरअसल, तनुश्री ने 'डोंट रश' चैलेंज लिया है और इसी के चलते उन्होंने ये वीडियो शेयर किया है। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और सेलेब्रिटीज अब तक इस चैलेंज को लेकर वीडियो बना चुके हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
तनुश्री दत्ता - फोटो : Instagram
तनुश्री के इस शानदार ट्रांसफॉर्मेशन को देखने के बाद उनके फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं अभिनेत्री के इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ लोग उनसे ये सवाल भी पूछ रहे हैं कि वो फिल्मों में कब नजर आएंगी। एक यूजर ने लिखा, '2000 के बच्चों का क्रश वापिस आ गया।'

4 of 5
तनुश्री दत्ता
एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के फिल्मी सफर की बात करें तो अभिनेत्री फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद साल 2005 में फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जिसमें 'चॉकलेट', 'भागम-भाग', 'ढोल' ,'रिस्क', 'गुड बॉय बैड बॉय', 'सास बहू' और अपार्टमेंट' जैसी फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tanushree dutta nana patekar - फोटो : social media
बता दें कि साल 2018 में तनुश्री दत्ता उस वक्त सुर्खियों में आ गई थीं, जब उन्होंने अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। एक्ट्रेस ने अपने आरोपों में कहा था कि, साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के लिए उन्हें एक आइटम नंबर शूट करना था। शूटिंग के दिन नाना पाटेकर ने उन्हें गलत तरीके से छूने लगे थे। इस केस की जांच हुई और जांच में तनुश्री दत्ता के अरोपों को आधारहीन माना गया था। इसके बाद इस केस को बंद कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें