फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए कितना बदल गया तनुश्री दत्ता का लुक, कभी फैंस को कातिल अदाओं से बनाया था 'आशिक'

Wed, 18 Mar 2020 08:06 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तनुश्री दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम
एक समय में बोल्ड अभिनेत्री के तौर पर पहचान बनाने वाली तनुश्री दत्ता का 19 मार्च को जन्मदिन है। तनुश्री का जन्म साल1984 में झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था। तनुश्री बंगाली परिवार से आती हैं। उन्होंने वहीं से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की। ग्रेजुएशन करने के दौरान ही वह मॉडलिंग करने लगीं और पढ़ाई बीच में छोड़ दी। तनुश्री को भारत में मी टू मूवमेंट शुरू करने का श्रेय जाता है। आइए दिखाते हैं तनुश्री का बदलता हुआ लुक।
विज्ञापन

2 of 5
tanushree
साल 2003 में तनुश्री ने मिस इंडिया का खिताब जीता था। ब्यूटी पेजेंट जीतने के बाद साल 2005 में उन्होंने फिल्म 'आशिक बनाया आपने' में इमरान हाशमी के साथ जबरदस्त बोल्ड सीन्स दिए और अपने बोल्ड अवतार से बॉलीवुड में एक नए ट्रेंड की शुरूआत की। इसके तनुश्री चॉकलेट (2005), रकीब (2007), ढोल (2007), रिस्क (2007), गुड ब्वॉय बैड ब्वॉय (2007) जैसी फिल्मों में नजर आईं। इस दौरान तनुश्री ने फिल्मों में बोल्ड अभिनेत्री के तौर पर पहचान बनाई।
विज्ञापन

3 of 5
tanushree
तनुश्री को आखिरी बार 2010 में आई फिल्म 'अपार्टमेंट' में देखा गया था। इसके बाद तनुश्री ने एक्टिंग की दुनिया से तौबा कर लिया। फिर अचानक 2012 में वह एक इवेंट में नजर आईं तो सब उनका रूप देखकर चौंक गए। एक जमाने में बेहद हॉट अवतार में दिखने वाली तनुश्री बॉब कट बाल और साड़ी पहने नजर आईं तो उन्हें देख लोग पहचान ही नहीं पाए कि यह वही तनुश्री हैं।

4 of 5
tanushree dutta
तनुश्री ने हॉर्न ओके प्लीज के सेट पर 2008 में नाना पाटेकर पर गलत तरीके से छेने का आरोप लगाया। जिसके चलते उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया था। तनु का आरोप था कि फिल्म से जुड़े लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की उनकी गाड़ियों के साथ में तोड़फोड़ की थी। अब एक बार फिर 10 साल बाद में मुद्दा गरमा गया है। मामला बढ़ गया तो तनुश्री ने देश छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tanushree Dutta - फोटो : amar ujala mumbai
कभी इमरान हाशमी के साथ बोल्ड सीन्स देने वाली तनुश्री को आज भी अपने द्वारा किए गए सीन्स पर पछतावा है। एक इंटरव्यू में तनुश्री ने ये बात भी स्वीकारी थी कि उन्हें अपनी पहली ही फिल्म में बोल्ड और किसिंग सीन देने का बेहद अफसोस है। तनुश्री ने ये भी कहा था कि फ्यूचर में वो ऐसी किसी भी फिल्म में काम नहीं करेंगी जिनमें बोल्ड सीन होंगे। अब तनुश्री का लुक पूरा बदल गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें