फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अजय देवगन पर तनुश्री दत्ता ने लगाए गंभीर आरोप, इस वजह से बता दिया पाखंडी

Wed, 17 Apr 2019 04:28 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tanushree dutta - फोटो : file photo
अजय देवगन की आने वाली फिल्म दे दे प्यार दे का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। जिसमें मीटू के तहत आरोपों में फंसे आलोकनाथ दिखे थे। ट्रेलर के बाद फिल्म के मेकर्स और अजय देवगन पर भी सवाल खड़े हुए थे लेकिन अजय ने इन सब सवालों से किनारा कर लिया।
विज्ञापन

2 of 5
tanushree dutta - फोटो : social media
मीटू मूवमेंट की शुरुआत करने वालीं तनुश्री दत्ता ने आलोकनाथ को फिल्म में लेने पर अजय देवगन पर निशाना साधा है। तनुश्री दत्ता ने कहा कि 'सिनेमा जगत झूठे, दिखावा करने वालों और पाखंडियों से भरी है। आलोकनाथ पर गंभीर आरोप लगे हैं। उनके सीन को दोबारा फिल्माया जा सकता था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।'
विज्ञापन

3 of 5
tanushree dutta - फोटो : file photo
तनुश्री यही नहीं रुकी उन्होंने कहा कि 'फिल्म के मेकर्स ने एक रेपिस्ट को फिल्म का हिस्सा बनाए रखा। दे दे प्यार दे के ट्रेलर और पोस्टर सामने ना आने तक किसी को पता नहीं था कि आलोकनाथ फिल्म का हिस्सा हैं। अजय देवगन और मेकर्स चाहते तो वे चुपचाप से आलोकनाथ को रिप्लेस कर सकते थे।'

4 of 5
ajay devgn, alok nath - फोटो : social media
ट्रेलर लॉन्चिंग के दौरान जब फिल्म के लेखक और प्रोड्यूसर लव रंजन से आलोक नाथ की मौजूदगी को लेकर सवाल पूछा गया तो अजय देवगन ने तुरंत जवाब देते हुए कहा- 'ये इस बारे में बात करने का सही समय नहीं है। वैसे भी ये फिल्म आलोक नाथ पर मीटू का आरोप लगने से पहले शूट हो गई थी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alok nath, vinta nanda - फोटो : file photo
बता दें कि पिछले साल आलोक नाथ पर मीटू के तहत आरोप लगाया गया था। प्रोड्यूसर विनता नंदा ने उन पर रेप का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी। मामला करीब 20 साल पुराना था। इसके बाद इंडस्ट्री की कई और एक्ट्रेस ने आलोक नाथ पर शराब पीकर छेड़खानी करने की बात कही थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें