फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाना पाटेकर संग फोटो शेयर करना फराह खान को पड़ा महंगा, तनुश्री का आया ये करारा जवाब

Sun, 30 Sep 2018 07:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Tanushree Dutta
बॉलीवुड में इस वक्त तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का यौन उत्पीड़न वाला मामला सबसे सनसनीखेज है। इस मुद्दे पर बॉलीवुड दो धड़ों में बंट गया है एक वो जो नाना का साथ दे रहे हैं और दूसरा वो जो तनुश्री का लगातार हौसला बढ़ा रहा है। गौरतलब है कि हाल ही में मशहूर फिल्म डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ने नाना पाटेकर संग एक फोटो शेयर किया था जिसे लेकर तनुश्री का करारा जवाब आया है...
विज्ञापन

2 of 5
bollywood
बता दें कि फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में एक फोटो शेयर किया था जिसमें वह नाना पाटेकर के साथ दिख रही हैं। इस फोटो में इन दोनों के अलावा एक्ट्रेस कृति सनन और पूजा हेगड़े भी खड़ी हुई हैं। गौरतलब है कि यह फोटो अपकमिंग फिल्म 'हाउसफुल 4' की शूटिंग के लिए जैसलमेर जा रही टीम का है। 
विज्ञापन

3 of 5
bollywood
फराह खान ने यह फोटो सोशल मीडिया पर उस वक्त शेयर किया था जब पूरे फिल्म जगत में नाना-तनुश्री विवाद पर हंगामा मचा हुआ था जो अभी तक जारी है। ऐसे में इस फोटो को फराह खान की फिल्म के लिए एक पब्लिसिटी स्टंट भी माना जा रहा है। लेकिन इस फोटो पर तनुश्री का गुस्सा फूटा है। 

4 of 5
tanushree dutta
फोटो पर तनुश्री के हवाले से बयान आया है फराह खान ने नाना पाटेकर के साथ फोटो शेयर कर यह साबित कर दिया कि वह यह सब जानने के बाद भी उनके साथ है जो बहुत ही हैरान कर देने वाली बात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nana patekar
आखिर में आपको बता दें कि सुपरहिट फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से बॉलीवुड में छा जाने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड के मंझे हुए एक्टर नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न जैसा संगीन आरोप लगाया है जिसे लेकर पूरे फिल्म जगत में बहस चल रही है। गौरतलब है कि तनुश्री ने नाना पाटेकर पर आरोप लगाते हुए कहा कि साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना ने उनके साथ बदतमीजी की थी। इतना ही नहीं तनुश्री ने इस विवाद में मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और फिल्म के प्रोड्यूसर को भी घसीटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें