फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo के मुद्दे पर एक महीने बाद बोलीं तनुश्री की बहन, मैं जानती हूं कि क्या-क्या झेला...

Thu, 18 Oct 2018 01:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ishita dutta - फोटो : instagram
तनुश्री दत्ता मुंबई पुलिस स्टेशन में अपना बयान नाना पाटेकर के खिलाफ दर्ज करवा चुकी हैं। तनुश्री ने नाना पाटेकर पर 10 साल पहले 'हार्न ओके प्लीज' फिल्म की शूटिंग के दौरान बदतमीजी करने का आरोप लगाया था। यह मुद्दा फिर से उठा और अब तनुश्री ने नाना सहित 2 और हस्तियों के खिलाफ जंग छेड़ दी है। तनुश्री के सामने आते ही #MeToo कैंपेन आग की तरह फैल रहा है और अब महिलाएं हो या फिर पुरुष हर कोई यौन शोषण के मुद्दे पर खुलकर बात कर रहा है। इस बीच तनुश्री दत्ता की बहन और अजय देवगन की ऑन स्क्रीन बेटी का बयान सामने आया है।
विज्ञापन

2 of 5
ishita dutta - फोटो : instagram
तनुश्री की बहन इशिता दत्ता ने कहा - 'मैं उनके साथ रही और खुद देखा है कि उन्होंने किस तरह से इन परेशानियों का सामना किया है। जब मैंने दोबारा से वीडियो, पापा और बहन को इस तरह से देखा तो उनके दुख का अहसास हुआ। यह सब देखकर बहुत तकलीफ हुई और गुस्सा भी आया। उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।'
विज्ञापन

3 of 5
Tanushree Dutta and ishita dutta - फोटो : instagram
इशिता ने कहा - 'जब यह सब हुआ था तब मैं कॉलेज में थी लेकिन मुझे सब कुछ याद है। मेरे परिवार को किस तरह की मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा। मैंने हमेशा उनका साथ दिया है। यह सब कभी कभी आपको डरा भी देता है। उन्होंने साल 2008 में भी यह मुद्दा उठाया था। मुझे इस बात की खुशी है कि लोग अब उन्हें सुन रहे हैं। कुछ लोग बेमतलब के सवाल उठा रहे हैं जो मुझे गुस्सा दिला रहा है। मुझे नहीं पता कि कैसे रिएक्ट करना चाहिए? शायद यही एक वजह थी जिसकी वजह से मैं इस पूरे मसले से अलग रही।'

4 of 5
tanushree dutta
इशिता दत्ता ने आगे कहा - 'मुझे सोशल मीडिया पर लोगों को दिखाने के लिए उसे समर्थन नहीं देना है। वह मेरी बहन है तो मैं इन सब चीजों को क्यों लोगों के सामने लेकर आऊं? मैं उनसे यह सब बातें सीधे कर सकती हूं। हम लोग रोज इस मुद्दे पर बात करते हैं। मेरे पिता सारा कानूनी काम देख रहे हैं जिसकी भी आवश्यकता है। पता नहीं लोग ऐसा क्यों चाहते हैं कि मैं सोशल मीडिया अपनी बहन को समर्थन दूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tanushree
बता दें तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। तनुश्री का आरोप है कि 2008 में ‘हॉर्न ओके प्लीज’ फिल्म की शूटिंग के वक्त नाना पाटेकर ने उनके साथ छेड़छाड़ करते हुए उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। फिल्म में एक गाने को लेकर नाना पाटेकर और तनुश्री में विवाद हो गया जिसके बाद तनुश्री ने ये फिल्म छोड़ दी। फिल्म छोड़ने के बाद रिमी सेन ने हॉर्न ओके प्लीज में लीड किरदार निभाया था। इस फिल्म में एक आइटम नंबर था जिसे बाद में राखी सांवत ने किया था।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें