फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरोइनों को सेट पर पीटते थे नाना पाटेकर,तनुश्री दत्ता ने सनसनीखेज आरोप लगाकर बॉलीवुड में मचाया तहलका

Wed, 26 Sep 2018 01:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
tanushree dutta
कुछ दिन पहले खबर आई थी कि तनुश्री दत्ता अपनी बहन इशिता दत्ता के साथ बिग बॉस सीजन 12 में नजर आएंगी । अभी तक तो बिग बॉस के घर में उनकी एंट्री नहीं हुई है । हो सकता है कि वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर दोनों इस शो में हिस्सा लें। फिलहाल तनुश्री अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं । 
विज्ञापन

2 of 7
tanushree
तनुश्री ने बॉलीवुड के सीनियर एक्टर नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने MeToo कैंपेन के तहत आपबीती सुनाई । तनुश्री ने कहा कि इंडस्ट्री में सभी जानते हैं कि महिलाओं के प्रति नाना पाटेकर का व्यवहार ठीक नहीं है। वो हीरोइनों को शूटिंग सेट्स पर पीटते भी रहे हैं ।
विज्ञापन

3 of 7
tanushree dutta
तनुश्री ने साल 2008 में CINTAA में नाना पाटेकर के खिलाफ उनकी प्रोपर्टी और ख्याति को नुकसान पहुंचाने की शिकायत भी दर्ज करवाई थी । नाना पाटेकर के खिलाफ आवाज उठाने पर तनुश्री को राखी सावंत से रिप्लेस कर दिया गया था ।

4 of 7
tanushree dutta
तनुश्री ने बताया, 'नाना पाटेकर सेट पर मेरे साथ इंटीमेट सीक्वेंस करना चाहते थे । उसने मेरी बांह पकड़ी और धक्का दिया । ये सब गाने का हिस्सा नहीं था, लेकिन फिर भी उसने ये सब किया । इस बर्ताव के बारे में जब मैंने फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को बताया तो उन्होंने साफ कह दिया कि तुम्हें नाना की बात माननी होगी ।
विज्ञापन

5 of 7
tanushree dutta
तनुश्री के नाना पर ना सिर्फ छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए बल्कि कुछ गुंडो के जरिए उनकी कार पर हमला करवाने की बात भी कही । तनुश्री ने कहा, 'नाना की इस सच्चाई के बारे में सब जानते हैं कि महिलाओं के प्रति उनका रवैया ठीक नहीं है लेकिन कोई भी सामने नहीं आता । कोई उनकी इन हरकतों के बारे में नहीं लिखता ।'
विज्ञापन

6 of 7
j
'कई जाने-माने एक्टर्स के बारे में इस तरह की बातें सुनने को मिलती रही हैं । स्ट्रॉन्ग PR की वजह से इन एक्टर्स को कोई नुकसान नहीं होता । वे गरीब किसानों को कुछ पैसा दे देते हैं । कितनी मदद करते हैं और कितनी नहीं किसे पता?ये सब दुनिया को दिखाने के लिए करते हैं । शो ऑफ के लिए।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
tanushree dutta
बता दें कि तनुश्री के इन आरोपों पर नाना पाटेकर ने 2008 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, 'तनुश्री मेरी बेटी की उम्र की हैं, वह इस तरह की बातें क्यों कर रही हैं मैं नहीं जानता । मुझे इंडस्ट्री में 35 साल हो जाएंगे काम करते हुए लेकिन किसी ने भी कभी इस तरह के आरोप नहीं लगाए हैं ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें