अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की गिनती उन कलाकारों में होती है, जो बेखौफ होकर अपनी बात रखते हैं। तनुश्री बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी हैं। एक बार फिर वह चर्चा में हैं। दरअसल, तनुश्री इस बार अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में है, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड माफिया पर अपने उत्पीड़न का आरोप लगाया है। तनुश्री ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए एक लंबा नोट लिखा है। इसमें उन्होंने अपनी तकलीफ जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि बॉलीवुड माफिया उन्हें परेशान कर रहा है, लेकिन वह डरने वालों में से नहीं हैं।