फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में वापसी के लिए तैयार तनुश्री दत्ता, कहा- 'मैं दिल से आर्टिस्ट हूं'

Tue, 10 Nov 2020 09:12 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
तनुश्री दत्ता - फोटो : Instagram: @iamtanushreeduttaofficial
कभी अपनी खूबसूरती, बोल्ड अंदाज और बेहतरीन एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वालीं तनुश्री दत्ता पिछले लंबे वक्त से सिनेमा से दूर थीं। लेकिन अब तनुश्री ने एक बार फिर से बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर ली है। कमबैक के लिए तनुश्री ने अपना वजन भी कम किया है और साथ ही नई तस्वीरों के साथ इंस्टाग्राम पर एक लंबा कैप्शन भी लिखा है।
विज्ञापन

2 of 6
tanushree
तनुश्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'कुछ पुरानी खबरें मीडिया में चल रही हैं कि मैं लॉस एंजिलिस में IT जॉब कर रही हूं। मैं IT ट्रेनिंग ले रही थी और अमेरिकी सरकार के डिफेंस सेक्टर में मेरे लिए बेहतरीन जॉब अपॉरच्युनिटी थी लेकिन अपने आर्टिस्टिक करियर को एक्सप्लोर करने के इरादे से मैंने यह जॉब नहीं की। मैं दिल से आर्टिस्ट हूं और कुछ बुरे लोगों की वजह से मुझे अपने काम से दूर होना पड़ा था, मैंने सोचा जल्दबाजी में मैं अपना प्रोफेशन ना बदलूं और बॉलीवुड के कुछ ऑप्शंस पर दोबारा विचार करूं।'

विज्ञापन

3 of 6
Tanushree Dutta - फोटो : amar ujala mumbai
तनुश्री ने कैप्शन में आगे लिखा, 'बॉलीवुड और मुंबई से मेरा लगाव है तो मैं कुछ समय तक वहां रहूंगी और कुछ दिलचस्प प्रोजेक्ट्स पर काम करूंगी। मुझे फिल्मों और वेब सीरीज के कई अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं और लगता है कि मेरे दुश्मनों के अलावा इंडस्ट्री मुझे कास्ट करने में दिलचस्पी रखती है। मौजूदा समय में मैं 3 बड़े साउथ फिल्म मैनेजरों और मुंबई के 12 कास्टिंग ऑफिस से टच में हूं जो मुझे बड़े बजट के साउथ प्रोजेक्ट्स और फिल्मों के लिए पिच कर रहे हैं।'

4 of 6
Tanushree Dutta - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सोशल मीडिया पोस्ट में तनुश्री आगे लिखती हैं, 'इंडस्ट्री के कुछ ताकतवर लोग भी पीछे से चुपचाप मुझे सपोर्ट कर रहे हैं क्योंकि वो सच्चाई जानते हैं और मेरे शुभचिंतक हैं। मेरी कुछ बड़े प्रोडक्शन हाउसेस से भी लीड रोल को लेकर बात चल रही है। महामारी के कारण शूटिंग डेट्स को लेकर अनिश्चितता है इसलिए मैं अभी कुछ पक्का अनाउंसमेंट नहीं कर पा रही।'

विज्ञापन

5 of 6
Tanushree Dutta - फोटो : amar ujala mumbai
अपने कैप्शन के आखिर में तनुश्री ने लिखा, 'मैंने हाल ही में एक ब्यूटी ब्रांड के लिए विज्ञापन शूट किया और यह अनाउंस कर दिया कि मैं काम पर वापस लौट आई हूं। मैं अच्छी दिख रही हूं क्योंकि मैंने 15 किलो वजन कम कर लिया है और इंडस्ट्री में ये चर्चा जोरों पर है कि मैं एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर रही हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Tanushree Dutta - फोटो : amar ujala mumbai
गौरतलब है कि तनुश्री साल 2018 में मीटू मूवमेंट को लेकर चर्चा में थीं। नवंबर 2018 में तनुश्री ने नाना पाटेकर पर उन्हें गलत तरीके से छूने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद नाना को कई फिल्मों से हाथ धोना पड़ा था। हालांकि जून 2019 में नाना को इस केस में क्लीन चिट मिल गई थी। बता दें कि तनुश्री 'आशिक बनाया आपने', 'हॉर्न ओके प्लीज', 'ढोल' सहित कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

पढ़ें: Bigg Boss 14: पवित्र पुनिया के लिए एजाज खान ने उठाया बड़ा कदम, नष्ट की अपनी ये खास चीज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें