फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo में तनुश्री का नया खुलासा, नाना पाटेकर को गिरफ्तार करे पुलिस, तभी चश्मदीद आएंगे सामने

Mon, 15 Oct 2018 04:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tanushree dutta
जब से तनुश्री दत्ता ने  #MeToo के द्वारा अपने साथ हुए यौन शोषण का खुलासा किया है। तब से आये दिन हर रोज किसी ना किसी चेहरे से नकाब उठते नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Tanushree Dutta
एक बार फिर तनुश्री दत्ता ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एक पत्र भेजा है और निवेदन किया है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनसे पूछताछ भी की जाए। आपको बता दे कि पांच दिन पहले तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, निर्माता समी सिद्दीकी और निर्देशक राकेश सारंग के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

3 of 5
Tanushree Dutta
तनुश्री ने पत्र में लिखा है कि आरोपी बहुत ही ज्यादा प्रभावशाली और उच्च प्रोफ़ाइल से हैं और उनके बहुत अच्छे राजनीतिक संबंध भी हैं, जिसके कारण चश्मदीद गवाह सामने आने से डर रही हैं। चश्मदीद गवाह सामने आकर बयान देना चाहती हैं, लेकिन वो इसलिए आगे नहीं आ रही क्योकि उन्हे आरोपियों से डर है और वो तब तक बयान दर्ज नहीं करवाएंगी, जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते।

4 of 5
tanushree dutta
वहीं तनुश्री के वकील नितिन सतपूट ने कहा कि पुलिस बहुत मददगार रही है और उन्होंने एफआईआर भी दर्ज की, लेकिन इतने दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने न तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की और उनके बयान दर्ज करने के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया। अगर आरोप किसी आम आदमी पर होते तो वो अभी तक गिरफ्तार हो चुके होते, लेकिन आरोपियों के राजनीतिक संबंध बहुत अच्छे है, इसलिए  पुलिस भी मामले में ज्यादा जोर नहीं दे रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tanushree Dutta with sister
आपको बता दे कि तनुश्री दत्ता के वकील ने नाना पाटेकर के नार्को टेस्ट की भी मांग की थी। इस टेस्ट को करने से पहले आरोपी की सहमति लेनी होगी और अगर वो इस टेस्ट से इनकार कर दें तो ये टेस्ट नहीं किया जा सकता। हालांकि तनुश्री के वकील ने कहा है कि वो ओशिवारा पुलिस को फिर अपील करेंगे कि आरोपी का नार्को टेस्ट हो, अगर वो इस टेस्ट के लिए इनकार करेंगे तो स्पष्ट हो जाएगा कि उनके पास छिपाने के लिए जरूर कुछ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें