tanushree
- फोटो : file photo
'मैंने बहुत ईमानदारी से काम किया है, जहां मुझे जीवन मिला। इसी वजह से मैं कई साल तक सदमे में थी। 12 साल पहले मेरी कार पर हमला हुआ था। उन्होंने उस दिन मेरी कार नहीं तोड़ी बल्कि मेरी आत्मा को तोड़ दिया।' गणेश आचार्य पर बात करते हुए अभिनेत्री ने आगे कहा- 'मीडिया में गणेश आचार्य के बारे में धोखाधड़ी, भुगतान न करना के अलावा डांसर्स के साथ शारीरिक शोषण की भी खबरें हैं। अगर अभिनेता, निर्देशक और निर्माता अभी भी उसके साथ काम करते हैं, तो यह इसका मतलब यह होगा कि वे इस तरह के मामलों में मिले हुए हैं।'