फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनुश्री दत्ता कर सकती हैं हिंदी सिनेमा में वापसी, शुरू की कमबैक के लिए दमदार किरदार की तलाश

Tue, 03 Sep 2019 01:53 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Tanushree Dutta - फोटो : amar ujala mumbai
भारतीय सिनेमा में मीटू आंदोलन की शुरूआत करने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का विदेश में मन नहीं लग रहा है। वह वापस हिंदी सिनेमा में अपने करियर को पुनर्जीवित करना चाहती हैं और इसके लिए उन्होंने काम भी शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक तनुश्री दत्ता को हिंदी फिल्मों में काम करने के ऑफर तो मिल रहे हैं लेकिन तनुश्री अपना कमबैक किसी दमदार किरदार के साथ करना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने कुछ कहानियां शॉर्ट लिस्ट की हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Tanushree Dutta - फोटो : amar ujala mumbai
सिनेमा में महिला कर्मचारियों और कलाकारों के कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न को लेकर पिछले एक साल में काफी बदलाव आया है। तकरीबन सभी फिल्म कर्मियों के संगठनों ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं और अपने अपने संगठनों के सदस्यों को इस बारे में शिक्षित करना भी शुरू किया है। फिल्म हॉर्न ओके प्लीज की शूटिंग के दौरान अपने साथ हुए हादसे को लेकर तनुश्री दत्ता ने मशहूर नाना पाटेकर पर आरोप लगाए और इस बारे में मीडिया से बातचीत में भी काफी कुछ कहा। हालांकि, पुलिस जांच में नाना पाटेकर पर लगे आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन

3 of 4
Tanushree Dutta - फोटो : amar ujala mumbai
तनुश्री दत्ता के बाद फिल्ममेकर विनता नंदा से लेकर तमाम लोगों ने सिनेमा की मशहूर शख्सीयतों के खिलाफ यौन उत्पीड़न को लेकर बयान दिए। कुछ ने पुलिस में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई। हालांकि, इनमें से ज्यादातर मामले आपसी सहमति या आंतरिक समिति की जांच के बाद बंद हो चुके हैं। मशहूर निर्देशक विकास बहल के मामले में प्रोडक्शन हाउस की आंतरिक समिति ने जांच पर्याप्त सबूतों के अभाव में बंद कर दी। वहीं, विनता नंदा के मामले में पुलिस को जांच में अब तक कुछ नहीं मिला है। साजिद खान, राजकुमार हीरानी जैसे लोगों के खिलाफ हुई शिकायतें भी आगे नहीं बढ़ सकीं।
विज्ञापन

4 of 4
Tanushree Dutta - फोटो : amar ujala mumbai
मीटू का शोर ठंडा होने के बाद तनुश्री दत्ता की कोशिश फिर से फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों से मेल जोल बढ़ाने की हैं। सूत्रों के मुताबिक इनमें से कुछ लोगों ने तनुश्री काम देने का भरोसा भी दिया है हालांकि किसी भी तरफ से इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। तनुश्री के करीबी सूत्र बताते हैं कि वह इस साल हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं और अपने कमबैक के लिए एक सही फिल्म का इंतजार कर रही हैं।

पढ़ें: #MeToo पर पहली बार खुलकर बोलीं फराह खान, भाई साजिद पर लगे आरोपों पर भी दिया करारा जवाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें