तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के विवाद में नया मोड़ सामने आया है। दरअसल, एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के वकील एन सतपुते का एक बयान आया है जिसमें उन्होंने मामले से जुड़ी बड़ी बातों का खुलासा किया है। उन्होंने अपने बयान में फिल्म प्रोड्यूसर और मुंबई पुलिस की लाचारी को पेश किया है। बता दें कि नाना ने तनुश्री दत्ता को एक लीगल नोटिस भेजा हुआ है तो वहीं तनुश्री ने भी नाना के खिलाफ पुलिस में शिकायत की हुई है।