तनुश्री दत्ता के यौन शोषण के आरोपों पर नाना पाटेकर की होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस कैंसिल कर दी गई है। तनुश्री ने आरोप लगाया था कि साल 2008 में 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर उनके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की गई थी। उन्होंने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में नाना पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, प्रोड्यूसर समीर सिद्दीकी और डायरेक्टर राकेश सारंग के खिलाफ केस दर्ज करवाया।