Tanushree Dutta
- फोटो : amar ujala mumbai
अभिनेत्री ने किया खुलासा
तनुश्री दत्ता ने बीते रविवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा,"हाय दोस्तों....कुछ ऐसा है जो मुझे काफी समय से परेशान कर रहा है। ये मेरी विकिपीडिया प्रोफाइल है, जो पूरी तरह से गलत है और मुझे सिर्फ एक भारतीय मॉडल बताते हुए यह मेरी साख कम कर रहा है। मैंने इसे बदलने की बहुत कोशिश की, लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई। मैं एक मिस इंडिया यूनिवर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री हूं। मुझे नहीं पता की वह मुझे केवल भारतीय मॉडल क्यों कह रहा है।"