फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाना पाटेेकर पर आरोपों केे बाद इन सेलेब्स ने तनुश्री दत्ता का किया सपोर्ट, बोले- 'साहस को सलाम'

Fri, 28 Sep 2018 11:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tanushree dutta
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच विवाद थमता नहीं दिख रहा है। तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों जैसे नाना पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री, प्रोड्यूसर समी सिद्दीकी और डायरेक्टर राकेश सारंग पर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। तनुश्री के साथ ये सब साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान हुआ था। तनुश्री के आरोपों के बाद अब बॉलीवुड दो धड़ों में बंट गया है। कई सेलेब्स ने खुलकर तनुश्री का समर्थन किया है।
विज्ञापन

2 of 5
Richa chadda
एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने तनुश्री के समर्थन में लिखा कि 'तनुश्री दत्ता होना दुखद है। अकेला और हर ओर से सवाल, कोई भी औरत ऐसी पब्लिसिटी नहीं चाहती जिससे उसके लिए ट्रोलिंग और असंवेदनशीलता का दरवाजा खोले। उनके साथ जो भी हुआ वो बेहद डरावना है। उनकी बस एक ही गलती थी कि वो चुप नहीं बैठीं। तनुश्री दत्ता बनने के लिए हिम्मत चाहिए।'

 
विज्ञापन

3 of 5
swara bhaskar
स्वरा भास्कर बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो हर मुद्दे पर बेबाकी से राय रखती हैं। स्वरा भास्कर ने तनुश्री का एक वीडियो शेयर किया और हैश टैग किया 'मुझे तनुश्री दत्ता पर भरोसा है।'

 

4 of 5
फरहान - फोटो : SELF
वहीं एक्टर फरहान अख्तर ने पत्रकार जेनिस सीकेरिया का ट्वीट रिट्वीट किया। उन्होंने बताया था कि 'तनुश्री दत्ता जो भी कह रही हैं वो सच है। फरहान ने लिखा कि जेनिस ने बताया कि इस घटना के वक्त वो वहां मौजूद थीं। तनुश्री अपने करियर को देखते हुए 10 साल पहले चुप रह सकती थीं लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उनकी कहानी आज भी वैसी ही है। उनके साहस की प्रशंसा की जानी चाहिए। इरादे पर सवाल नहीं उठाना चाहिए।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra
प्रियंका चोपड़ा ने तनुश्री दत्ता का समर्थन किया। उन्होंने फरहान का ट्वीट रिट्वीट करते हुए लिखा कि सहमत हूं, 'दुनिया को ऐसे लोगों पर भरोसा करने की जरूरत है।'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें