फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनुश्री दत्ता जैसा ही हुआ था इस एक्ट्रेस का हाल, बीच में छोड़नी पड़ी थी फिल्म की शूटिंग

Mon, 08 Oct 2018 10:39 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
chitrangada singh
बॉलीवुड में मी टू कैंपेन की शुरुआत करने वालीं एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में कई सेलिब्रिटीज आए हैं। केवल नाना पाटेकर ही नहीं एक के बाद एक बड़े नामों पर भी यौन शोषण का आरोप लगा है। इनमें विकास बहल, कैलाश खेर, जुल्फी सैयद और चेतन भगत का नाम शामिल है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
चित्रांगदा सिंह
अब इस बारे में एक्ट्रेस चित्रागंदा सिंह ने कहा है कि 'पश्चिमी देशों की तरह हमारे देश की सोसाइटी नहीं है। निश्चित तौर पर ऐसे लोग प्रेरणा हैं, जिस तरह तनुश्री आईं और खुलकर बोलीं। वो कईयों की आवाज बन रही हैं। हमें उनकी आवाज को दबाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।'
विज्ञापन

3 of 7
चित्रांगदा सिंह एक्ट्रेस - फोटो : अमर उजाला
चित्रागंदा सिंह ने कहा कि 'हमें अपने समाज में बदलाव करने की जरूरत है। जहां पुरुषों को ज्यादा जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। यह एक सकारात्मक कदम है। हमारे समाज में यह आदत डालनी चाहिए कि सच को ज्यादा से ज्यादा बोला जाए।'

4 of 7
tanushree dutta
तनुश्री-नाना विवाद पर चित्रांगदा सिंह ने कहा कि 'अगर यह सच है और आप 5 या 10 साल बाद बोल रहे हैं तो भी हमें उसे जरूर सुनना चाहिए। इसे महत्व दिया जाना चाहिए और उसके लिए न्याय होना चाहिए। मैं तनुश्री का सपोर्ट करती हूं।'
विज्ञापन

5 of 7
Chitrangada Singh
चित्रांगदा ने आगे कहा कि 'वो 10 साल बाद बोल रही हैं। रेप केस हो या यौन शोषण का मामला, पीड़ित इस बारे में बोलने से हिचिकिचाते हैं लेकिन अगर वो कुछ सालों बाद इस बारे में बोलना चाह रहे हैं तो हमारे समाज को उसे सपोर्ट करना चाहिए। कम से कम उन्हें सुनना तो चाहिए ही।'
विज्ञापन

6 of 7
चित्रांगदा सिंह एक्ट्रेस - फोटो : अमर उजाला
डायरेक्टर सुधीर मिश्रा की फिल्म 'इनकार' में चित्रांगदा मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म का विषय वर्कप्लेस पर सेक्सुअल हैरासमेंट था। चित्रांगदा ने खुद फिल्म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' की शूटिंग बीच में ही छोड़ दी थी। उन्होंने कहा था कि वो अपने को-स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ इंटीमेट सीन करने को लेकर कंफर्टेबल नहीं हैं हालांकि फिल्म के मेकर्स का कहना था कि चित्रांगदा अपनी स्क्रिप्ट में बदलाव चाहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चित्रांगदा से जब उनके अनुभव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'यह मेरी वजह थी कि मैंने फिल्म छोड़ी। फिल्म छोड़ने की वजह मैंने मीडिया को उस वक्त बताई लेकिन किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया लेकिन अभी मीडिया अपना काम काफी अच्छा कर रहा है।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें