फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनुश्री के नाना पाटेकर पर लगाए आरोपों में कितनी है सच्चाई, इस LEAK VIDEO ने खोल दी पोल

Mon, 01 Oct 2018 03:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
tanushree dutta
तनुश्री दत्ता करीब 10 साल बाद बॉलीवुड में लौटी हैं और आते ही उन्होंने नाना पाटेकर पर यौन शोषण के आरोप लगा दिए। तनुश्री ने बताया कि फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के दौरान डांस करने के बहाने नाना ने उन्हें कस के पकड़ लिया फिर अपने चारों ओर घुमा दिया। निर्देशक और निर्माता ने भी कहा कि जैसा नाना चाहते हैं वैसा ही करो ।
विज्ञापन

2 of 6
renuka and tanushree
तनुश्री के आरोपों को नाना पाटेकर लगातार खारिज करते आ रहे हैं । उन्होंने तनुश्री को लीगल नोटिस भेजने की धमकी भी दी है । साथ ही ये भी कहा है कि 'हाउसफुल 4' की शूटिंग से लौटने के बाद वो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे । इसमें फैंस को सभी सवालों के जवाब देंगे ।
विज्ञापन

3 of 6
tanushree dutta
बात बहुत आगे बढ़ चुकी है । एक ओर तनुश्री अपने आरोपों पर डटी हुई हैं वहीं नाना पाटेकर खुद को बेगुनाह साबित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं । इस बीच तनुश्री का वो वीडियो सामने आया है जिसमें मनसे के कार्यकर्ता उनकी कार पर हमला करते हुए नजर आ रहे हैं ।

4 of 6
tanushree dutta
यह वीडियो साल 2008 का है जिसमें राजनीतिक पार्टी के लोग जो कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं, तनुश्री दत्ता की गाड़ी पर हमला करते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान तनुश्री कार में बिल्कुल अकेली बड़ी ही शांति के साथ बैठी हुई नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
tanushree dutta
इस हादसे के बारे में तनुश्री ने खुद एक इंटरव्यू में बात करते हुए बताया था कि नाना पाटेकर ने उन्हें धमकाया था और उनकी कार पर हमला भी करवाया। वीडियो में एक शख्स गाड़ी के पहिए की हवा निकालते हुए दिख रहा है तो वहीं दूसरा शख्स उनकी गाड़ी के ऊपर कूदता हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
nana, tanushree
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने गुंडो को गिरफ्तार किया और उनकी गाड़ी को वहां से सुरक्षित रवाना किया। तनुश्री ने अपने ऊपर हमला करवाने के आरोप में नाना पाटेकर की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी, मगर उसका कोई असर नहीं पड़ा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें