तनुजा 23 सितंबर 1943 को पैदा हुईं थीं। तनुजा ने कम उम्र में ही अपने अभिनय से सभी को हैरान कर दिया। 'रात अकेली है, बुझ गए दिए' जैसे गाने में आपने तनुजा को सिडक्टिव अवतार में भी देखा होगा और देव आनंद के गाने 'ये दिल न होता बेचारा' में तनुजा को गुस्सा दिखाते भी देखा होगा। दोनों ही गाने आज तक मशहूर है। कहा जाता है तनुजा को परिवार की माली हालत की वजह से 16 साल की उम्र में ही डेब्यू करना पड़ा था।