फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनिष्क विवाद पर बोलीं दिव्या दत्ता- 'क्या हम सब भाईचारे को बढ़ावा नहीं देते ?' अभिनेत्री ने दी विज्ञापन में अपनी आवाज

Wed, 14 Oct 2020 03:53 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिव्या दत्ता - फोटो : instagram: divyadutta
इन दिनों ज्वेलरी ब्रांड तनिष्क को विवादों का सामना करना पड़ रहा है। आने वालों त्योहारों को देखते हुए हाल ही में ब्रांड ने अपना नया विज्ञापन रिलीज किया था। इस विज्ञापन में एक हिंदू लड़की की मुस्लिम परिवार में शादी दिखाई गई है। इस विज्ञापन को देखने के बाद कई लोगों ने इसकी आलोचना की है। अब इस विवाद पर अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
दिव्या दत्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दिव्या दत्ता ने तनिष्क के इस ज्वेलरी विज्ञापन में अपनी आवाज दी है। सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा तनिष्क के विज्ञापन की आलोचना होने और फिर उसका प्रसारण बंद करने पर दिव्या दत्ता ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस विज्ञापन का मतलब आपसी विश्वास बढ़ाना और भाईचारे को दिखाना था। यह बात अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक यूजर को जवाब देते हुए कही है। 
विज्ञापन

3 of 5
दिव्या दत्ता - फोटो : instagram: divyadutta
दरअसल एक सोशल मीडिया यूजर ने तनिष्क विज्ञापन की आलोचना करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'आपके (दिव्या दत्ता) खिलाफ कुछ नहीं है, लेकिन गलत तो गलत है'। दिव्या दत्ता ने यूजर की इस बात को जवाब देते हुए लिखा, लेकिन सर, क्या हम सब भाईचारे को बढ़ावा नहीं देते ? यह हमारी आत्मा है। अनेकता में एकता, बचपन में सुनते थे। ऐसे तो कितने विज्ञापन होते थे कोई कुछ नहीं कहता था'। 
 

4 of 5
अभिनेत्री दिव्या दत्ता - फोटो : amarujala
दिव्या दत्ता ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, 'लेकिन चलिए सबके अपने विचार हैं'। सोशल मीडिया पर दिव्या दत्ता का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस सहित तमाम सोशल मीडिया यूजर्स इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि 45 सेकंड के तनिष्क विज्ञापन का वीडियो वायरल होने के बाद ट्विटर पर #BoycottTanishq ट्रेंड करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तनिष्क विज्ञापन - फोटो : file photo
हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद तनिष्क ने वीडियो को यूट्यूब चैनल से हटा दिया है। विवादित विज्ञापन वापस लेने के साथ ही कंपनी ने ट्विटर पर सफाई भी दी है। तनिष्क ने बयान जारी करते हुए कहा, 'हमारे एकत्वम अभियान के पीछे का विचार इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के लोगों, स्थानीय समुदायों और परिवारों को एक साथ आकर जश्न मनाने के लिए प्रेरित करना था। एड फिल्म ने अपने उद्देश्य के विपरीत, लोगों की नाराजगी बढ़ाई जिससे हमें गंभीर प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा। हम जनता की भावनाओं के आहत होने से दुखी हैं। अनजाने में हुई इस गलती के लिए हमें खेद है। हम जनता की भावनाओं का आदर करने के साथ अपने कर्मचारियों, भागीदारों और स्टोर कर्मचारियों की भलाई को ध्यान में रखते हुए इस विज्ञापन को वापस ले रहे हैं।'

पढ़ें: अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती थीं स्मिता पाटिल, राज बब्बर के साथ रिश्ते की वजह से भी रहीं चर्चा में
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें