फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 साल पहले भी हूबहू दिखते थे अजय देवगन, तस्वीर शेयर कर दिया ये चैलेंज

Sun, 19 Jan 2020 03:48 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' सौ करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म इस साल की बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने की ओर है। तानाजी की सफलता को एंजॉय कर रहे अजय देवगन ने फैंस के लिए एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसे देख उनके फैंस की पुरानी यादें ताजा हो गईं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Ajay Devgn - फोटो : Social Media
अजय देवगन ने खुद की दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर फिल्म 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' से है। दूसरी तस्वीर 'तानाजी' से है। तस्वीर के साथ अजय देवगन ने 18 साल का चैलेंज दिया है। दोनों तस्वीरों में अजय देवगन पगड़ी लगाए हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ajay devgn - फोटो : twitter
'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' 18 साल पहले साल 2002 में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी हालांकि क्रिटिक्स ने उसे काफी सराहा था। इसी साल भगत सिंह पर बनीं तीन फिल्में रिलीज हुई थीं। 

4 of 5
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी' की बात करें तो फिल्म 140 करोड़ का कलेक्शन करने में कामयाब रही। 'तानाजी' में अजय देवगन के अलावा सैफ अली खान और काजोल की मुख्य भूमिका है। अजय देवगन ने फिल्म में तानाजी का किरदार निभाया है जबकि काजोल तानाजी की पत्नी सावित्री बाई के किरदार में हैं। सैफ अली खान निगेटिव किरादर में हैं उनके किरदार का नाम उदय भान होता है। फिल्म की लागत 110 करोड़ है। इसके प्रचार और प्रिंट्स पर 15 करोड़ खर्च हुए हैं। इस तरह इसका कुल बजट 125 करोड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ajay devgn - फोटो : social media
अजय देवगन की अगली फिल्म 'मैदान' है। फिल्म में अजय देवगन के अपोजिट प्रियामणि होंगी। प्रियामणि वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' में नजर आई थीं। इस वेब सीरीज में प्रियामणि ने मनोज बाजपेयी की पत्नी की भूमिका अदा की थी। फिल्म 'मैदान' भारतीय फुटबॉल के सुनहरे वर्षों पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन अमित रविंद्रनाथ शर्मा कर रहे हैं। 'मैदान' 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

नीना गुप्ता को फिल्म 'सांड की आंख' में कास्ट करना चाहते थे अनुराग कश्यप, इस वजह से बदलना पड़ा फैसला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें