फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिट लिस्ट से अब भी इतनी दूर है 'तानाजी', 100 करोड़ का कलेक्शन करने वाली अजय की लगातार पांचवी फिल्म

Thu, 16 Jan 2020 02:24 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान के साथ ही अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाले अजय देवगन को हिंदी सिनेमा का मिस्टर भरोसेमंद क्यों कहा जाता है, ये उनकी नई फिल्म तानाजी के सौ करोड़ी क्लब में शामिल होने से एक बार फिर पता चला है। अजय देवगन ने लंबी दूरी की घोड़े की तरह तरह धीरे धीरे हिंदी सिनेमा में अपनी मजबूत की है। कम लोग ही जानते होंगे कि फिल्म तानाजी अजय देवगन की लगातार पांचवीं ऐसी फिल्म है, जिसने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री की।
विज्ञापन

2 of 4
अजय देवगन और सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिट फिल्मों का ये सिलसिला अजय देवगन के करियर में 2017 में रिलीज हुई गोलमाल अगेन से जारी है। इस फिल्म ने सिर्फ चार दिन में सौ करोड़ रुपये कमाए थे और फिल्म आगे जाकर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार करने में कामयाब रही। इसके बाद साल 2018 में रेड 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया और पिछले साल टोटल धमाल और दे दे प्यार दे यही कमाल करने में कामयाब रहीं।
विज्ञापन

3 of 4
Phool Aur Kaante - फोटो : social media
अजय देवगन ने अपने करियर की शुरूआत फिल्म फूल और कांटे से साल 1991 में की, ये फिल्म आमिर खान की बतौर हीरो पहली फिल्म कयामत से कयामत तक (1988) से तीन साल बाद और सलमान खान की बतौर हीरो पहली फिल्म मैंने प्यार किया (1989) से दो साल बाद रिलीज हुई। शाहरुख खान की बतौर हीरो पहली फिल्म दीवाना (1992) इससे एक साल बाद रिलीज हुई।
विज्ञापन

4 of 4
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर अजय देवगन के करियर की सौंवी फिल्म है और इसने रिलीज के छठे दिन सौ करोड़ का आंकड़ा पार किया। फिल्म की निर्माण और प्रचार लागत करीब 145 करोड़ रुपये बताई जा रही है और फिल्म को हिट फिल्म का दर्जा पाने के लिए कम से कम दो सौ करोड़ रुपये की कमाई करनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें