फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तांडव' के निर्माताओं से पूछताछ करने मुंबई पहुंची यूपी पुलिस, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Wed, 20 Jan 2021 04:11 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तांडव फिल्म का पोस्टर - फोटो : Facebook
अली अब्बास जफर निर्देशित वेब सीरीज 'तांडव' पर विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। सैफ अली खान और डिंपल कपाड़िया अभिनीत इस सीरीज के विवाद के चलते मेकर्स की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। इस सीरीज पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है और मेकर्स के माफी मांगने के बाद भी विवाद शांत नहीं हो रहा है। बता दें कि 6 शहरों में इस सीरीज के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद अब यूपी पुलिस मेकर्स से पूछताछ के लिए मुंबई पहुंच गई है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
तांडव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि लखनऊ के हजरतगंज से चार पुलिस अधिकारी मुंबई पहुंच गए हैं। वो डायरेक्टर अली अब्बास जफर, अमेजन की हेड अपर्णा पुरोहित, प्रोड्यूसर हिमांशु किशन मेहरा और लेखक गौरव सोलंकी से पूछताछ करने वाले है। बता दें कि धार्मिक भावाएं आहत करने के मामले में इन सभी लोगों को आरोपी बताया गया है। यहां तक कि इनकी गिरफ्तारी की भी संभावना जताई जा रही है। पुलिस की टीम बुधवार को तमाम आरोपियों से सवाल-जवाब करने वाली है।
विज्ञापन

3 of 5
zeeshan ayyub
तांडव' सीरीज में सैफ अली खान के अलावा जीशान अय्यूब, सुनील ग्रोवर, तिग्मांशु धूलिया जैसे बड़े सितारे भी नजर आए हैं। हालांकि सीरीज के जिस सीन पर विवाद हुआ है वो ये है कि पहले ही एपिसोड में जीशान भगवान शिव बनकर स्टेज पर कुछ बयानबाजी कर रहे हैं जिसमें उन्होंने कुछ अपशब्दों का इस्तेमाल किया है। इसके चलते इस सीरीज पर भगवान शिव और नारद मुनि के अपमान का आरोप लगा है।

4 of 5
अली अब्बास जफर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि विवाद बढ़ता देख मेकर्स ने माफी भी मांगी है, लेकिन लोगों का गुस्सा शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा। खुद निर्देशक अली अब्बास जफर ने भी इस विवाद पर माफी मांगी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया था जिसमें लिखा था, 'हमें पता चला है कि वेबसीरीज के कुछ कंटेट ने लोगों की भावनाएं आहत की है। तांडव के कलाकार, क्रू और दर्शकों की चिंता को ध्यान में रखते हुए हम माफी मांगते हैं'। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tandav Review - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि खबर ये भी है कि मेकर्स 'तांडव' से हर विवादित सीन भी हटाने को तैयार हो गए हैं। मेकर्स ने साफ कर दिया है कि वो किसी की भी धार्मिक भावनाएं आहत करने का उद्देश्य नहीं रखते हैं, ऐसे में अब वो उन सारे सीन को हटाने को तैयार हैं जिन्हें लेकर विवाद खड़ा हुआ है। मेकर्स की तरफ से सूचना प्रसारण मंत्रालय का भी आभार व्यक्त किया गया है।वहीं दूसरी लोगों की नजर इस समय पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है, अब देखना होगा की सीरीज पर बढ़ता ये 'तांडव' कब शांत होता है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें