फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ अली खान के घर पुलिसबल तैनात, वेब सीरीज 'तांडव' में भगवान 'शिव' के अपमान का है आरोप

Sun, 17 Jan 2021 06:49 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सैफ अली खान की हालिया वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस वेब सीरीज पर भगवान राम, नारद और शिव के अपमान के आरोप लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसे बैन करने की मांग की जा रही है। वहीं भाजपा नेता लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने सैफ अली खान और करीना कपूर के घर की सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन

2 of 5
सैफ अली खान के घर के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : इंस्टाग्राम
सैफ अली खान और करीना कपूर हाल ही में अपने नए घर में शिफ्ट हुए हैं। लेकिन विवाद बढ़ता देख अब उनके घर के बाहर पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें पुलिसकर्मियों को उनके घर बाहर देखा जा सकता है। इसके अलावा तस्वीरों में पुलिस की एक मिनी बस भी नजर आ रही है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि पुलिस के एक-दो अधिकारी नहीं बल्कि कई पुलिसकर्मियों को सुरक्षा में तैनात किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
राम कदम और सैफ अली खान - फोटो : फाइल
भाजपा नेता दर्ज कराई शिकायत
महाराष्ट्र भाजपा से विधायक राम कदम ने हिंदू देवताओं का अपमान करने के आरोप में मुंबई के घाटकोपर पुलिस स्टेशन में वेब सीरीज तांडव के निर्माताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा, 'वेब सीरीज के अभिनेता, निर्देशक और निर्माता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।'
 

4 of 5
प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : ANI
भाजपा सांसद ने जावड़ेकर को लिखा पत्र
भाजपा सांसद मनोज कोटक ने सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखा है। इसके साथ ही मामले में जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। कोटक के मुताबिक तांडव वेब सीरीज में हिंदू भावनाओ को आहत करने की कोशिश की गई है। कोटक ने लिखा, 'ओटीटी प्लेटफॉर्मों के पूरी तरह सेंसरशिप से मुक्त होने के कारण बार-बार हिंदू भावनाओं पर हमले हुए हैं, जिसकी मैं कड़ी निंदा करता हूं।' उन्होंने प्रकाश जावड़ेकर को टैग करते हुए लिखा, मैं अनुरोध करता हूं कि ओटीटी को भारत की अखंडता के हित में विनियमित किया जाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तांडव - फोटो : फाइल
बता दें कि 'तांडव' (15 जनवरी) को रिलीज हुई है। रिलीज के बाद वेब सीरीज विवादों में घिर गई है। इसके एक सीन को लेकर सोशल मीडिया पर एक समूह बन गया है जो इसे पसंद नहीं कर रहा है। इस वेब सीरीज में एक दृश्य है जिसमें अभिनेता जीशान अय्युब एक हास्य नाटक के दौरान सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर रहे हैं।



उस्ताद गुलाम मुस्तफा का निधन, लता मंगेशकर-सोनू निगम समेत कई दिग्गजों को सिखाया था संगीत
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें