दक्षिण भारत के दर्शकों के बीच उनके पसंदीदा सुपरस्टार की दीवानगी हमेशा से चर्चा में रही है। यही वजह है जो यह दर्शक और फैंस उनकी फिल्म के पोस्टर और तस्वीरों को दूध से नहलाते हैं। ऐसे में दूध की काफी बर्बादी देखने को मिलती है। इसको देखते हुए तमिलनाडु मिल्क डीलर्स कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन कई बार साउथ के सभी सुपरस्टार से अपील कर चुके हैं कि वह अपने फैंस को इस तरह से दूध की बर्बादी करने से रोकें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Simbu
- फोटो : social media
इस बीच साउथ एक्टर सिंबू ने अपने फैंस के गुजारिश की है कि उनकी आने वाली फिल्म Vandha Rajavathaan Varuven का पाल अभिषेकम (पोस्टर को दुध से नहलाना) ना करें। वहीं खबर ये भी है कि दूध की बर्बादी को देखते हुए एसोसिएशन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सुपरस्टार की फिल्म रिलीज के दौरान कई लोग दुकान से दूध का पैकेट चोरी करके ले जाते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Rajinikanth
- फोटो : social media
इसके अलावा एसोसिएशन ने पुलिस में शिकायत की है कि इस तरह की चोरी की वजह से उन्होंने काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। शिकायत के साथ ही इन्होंने पुलिस के सामने अपनी मांग भी रखी है। एसोसिएशन के अनुसार, राज्य में सितारों के पोस्टर पर पाल अभिषेकम पर प्रतिबंध, ढेर सारा दूध बर्बाद ना हो इसके लिए जरूरी उपाय और किसी सुपरस्टार की फिल्म रिलीज होने से पहले दूधवालों की दुकान पर पुलिस सुरक्षा रखी जाए।
4 of 5
Ajith
- फोटो : social media
तमिलनाडु मिल्क डीलर्स कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन ने पुलिस से जल्द ही अपनी इस मांग को संज्ञान में लेने के लिए कहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष का दावा है कि पाल अभिषेकम पर प्रतिबंध के लिए वह साल 2015 में मांग कर रहे हैं। इसके लिए एसोसिएशन ने साउथ फिल्मों से सभी सुपरस्टार रजनीकांत, अजीत,विजय सहित कई सुपरस्टार से बात भी की,लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
इसके बाद अब एक्टर सिंबू ने अपने फैंस से अनुरोध किया है कि वह उनकी फिल्म के पोस्टर पर दूध की बर्बादी ना करें। संबू के अलावा इससे पहले सुपरस्टार कमल हासन और सिवकार्थिकेयन ने भी फैंस से अनुरोध कर चुके हैं। आपको बता दें कि दक्षिण भारत में एक्टर के फैंस उनकी फिल्म रिलीज होने पर ढेर सारे दूध से उनके पोस्टर नहलाते हैं।