फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नर का किरदार कर बुरे फंसे तमिल सुपरस्टार विजय सेथुपथी, समुदाय ने की गिरफ्तारी की मांग

Wed, 03 Apr 2019 10:39 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विजय सेथुपथी - फोटो : social media
तमिल सुपरस्टार विजय सेथुपथी की हाल ही में रिलीज (29 मार्च) हुई फिल्म सुपर डिलक्स विवादों में घिर गई है। फिल्म में वह एक ट्रांसजेंडर की भूमिका में दिख रहे हैं। फिल्म में एक सीन को लेकर ट्रांसजेंडर समुदाय ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनका कहना है कि फिल्म का एक सीन उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। समुदाय ने अभिनेता की गिरफ्तारी की मांग की है। 
विज्ञापन

2 of 4
विजय सेथुपथी - फोटो : instagram
विजय सेथुपथी तमिल सिनेमा के सुपरस्टार हैं। फिल्म सुपर डिलक्स में उनके अलावा फेहाद फसिल, समंथा अक्किनेनी और अन्य कलाकर अपने किरदार में हैं। वहीं, विजय फिल्म की कहानी के मुताबिक अपना जेंडर परिवर्तन करवाकर किन्रर बन जाते हैं। फिल्म में उनके इस किरदार की बड़े-बड़े फिल्म मेकर्स ने तारीफ भी की है लेकिन किन्नर समुदाय अभिनेता एक सीन पर आपत्ति जता रहे हैं जिसमें विजय किन्नर बन अपने बेटे को दिखाकर दुकानदार से पैसे वसूलता है और बता रहा है कि किन्नर बनने के बाद कैसे वो अपना गुजारा कर रहा है।
विज्ञापन

3 of 4
Vijay Sethupathi
फिल्म के इस सीन ने अभिनेता के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। किन्रर समुदाय का कहना है कि अभिनेता को गिरफ्तार किया जाए नहीं तो वह कानूनी कार्रवाई करेंगे। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस मामले में अभिनेता के खिलाफ एक शिकायत दर्ज हुई है। समुदाय ने फिल्म मेकर्स के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करने की मांग की है।  
विज्ञापन

4 of 4
Vijay Sethupathi
विजय ने फिल्म में एक शिल्पा नामक किन्नर का किरदार निभाया है जो सर्जरी से अपना जेंडर बदलवा लेता है। विजय के इस किरदार को भी उनके फैन्स ने बहुत पंसद किया है। बता दें कि विजय ने तमिल के सुपरस्टार होने के बाद भी इस किरदार के लिए हामी भर दी थी। फिल्म में समाज के कई मुद्दों पर रोशनी डालने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें