फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक और बुरी खबर, श्रीदेवी और शम्मी आंटी के बाद इस फेमस डायरेक्टर का निधन

Mon, 02 Apr 2018 08:01 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
CV Rajendran
फिल्म इंडस्ट्री में बीते काफी दिनों से एक के बाद एक बुरी खबर मिल रही है। कई दिग्गज कलाकार इस दुनिया को अलविदा कह गए। इस कड़ी में तमिल फिल्म डायरेक्टर सीवी राजेन्द्रन का नाम जुड़ गया है। राजेन्द्रन का 81 साल की उम्र में निधन हो गया।
विज्ञापन

2 of 5
CV Rajendran
राजेन्द्रन हार्ट अटैक की वजह से अस्पताल में भर्ती थे। तबीयत में सुधार भी हो रहा था लेकिन आज सुबह उनका निधन हो गया। राजेन्द्रन के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं जिसमें एक लड़का और एक लड़की है। इस समय उनका बेटा यूएस में है जिसके आने के बाद ही अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
CV Rajendran
सीवी राजेन्द्रन ने कई सारी फिल्मों को डायरेक्ट किया है जिसमें कलट्टा कल्याणम, सुमांती एन सुंदरी, राजा, नीधी फिल्में शामिल हैं। राजेन्द्रन फेमस स्क्रीनराइटर सीवी श्रीधर के रिश्तेदार है। राजेन्द्रन ने करियर के शुरुआती दौर में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर 'मीना सोरघम' फिल्म में काम किया था। 
 

4 of 5
Kalatta Kalyanam
यहां तक कि शिवाजी गनेशन और जयललिता को बड़े पर्दे पर एक साथ लाने में इनका बड़ा योगदान है। इस फिल्म का नाम 'कलट्टा कलयाणम' है। इसके साथ ही शिवाजी गनेशन के बेटे को पहली बार बड़े पर्दे पर इन्होंने ने ही ब्रेक दिया था फिल्म का नाम 'सगिली' है। इन्होंने शिवाजी के साथ करीबन 20 फिल्मों में काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sivaji Ganesan
सीवी राजेन्द्रन ने न केवल तमिल बल्कि कई और भाषाओं में भी हाथ आजमाया। इसमें तेलगू, मलयालम,कन्नड़ और हिंदी शामिल हैं। डायरेक्शन के अलावा दो फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया है जिनका नाम 'वीतनम कॉलोनी' और 'वन मोर' है। आपको बता दें, बीते कुछ दिनों में फिल्म इंडस्ट्री ने कई नायाब हीरों को खो दिया है जिसमें श्रीदेवी, शम्मी आंटी और नरेन्द्र झा शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें