फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और 'प्रिया प्रकाश' की होगी बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री, फेसबुक पर हैं 22 लाख फॉलोअर्स

Sat, 24 Feb 2018 02:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड में काम करने को लेकर हर किसी में उत्साह नजर आता है। हर हीरोइन, हर हीरो एक बार बॉलीवुड में एंट्री जरूर करना चाहता है और अपनी किस्मत को आजमाने के लिए तैयार रहता है। पिछले कुछ समय में कई कलाकार बॉलीवुड में अपने लक को आजमा चुके हैं। अब एक बार फिर साउथ के फिल्मों की ग्लैमरस हीरोइन बॉलीवुड की राह पर चल चुकी हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस रेजिना कैसेंद्रा जल्द ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री करने वाली हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
16 साल की उम्र से ही तमिल फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस अब बॉलीवुड में भी अपना पैर जमाने के लिए तैयार हैं। छोटी सी उम्र में ही रेजिना को फिल्म Kanda Naal Mudhal में काम करने का मौका मिला था। इस फिल्म से एक्ट्रेस ने तमिल फिल्मों की दुनिया में अपनी एंट्री की थी। खबर है कि रेजिना जल्द ही अनिल कपूर और सोनम कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। 
विज्ञापन

3 of 4
अनिल कपूर और सोनम कपूर की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में पहली बार पिता और बेटी साथ दिखाई देंगे। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक इसी फिल्म में रेजिना कैसेंद्रा भी नजर आएंगी। 
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि रेजिना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए फोटोज शेयर करती रहती हैं। फेसबुक पर उनके अब तक 22 लाख फॉलोअर्स हैं। रेजिना काफी ग्लैमरस हैं और हमेशा लाइमलाइट में रहना पसंद करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें