तमिल अभिनेत्री गायत्री सई (Gayatri Sai) ने बुधवार को चेन्नई महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। गायत्री ने ये शिकायत पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय के खिलाफ करवाई है। अभिनेत्री का आरोप है कि पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय ने उनका नंबर एडल्ट ग्रुप में शेयर कर दिया है। इसकी जानकारी अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके दी।