फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikandar Ka Muqaddar: क्राइम-थ्रिलर वाली कहानी में नजर आएंगी तमन्ना भाटिया, इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म

Thu, 07 Nov 2024 01:37 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तमन्ना भाटिया अब प्रशंसकों के बीच नए अवतार में नजर आने वाली हैं। क्राइम और थ्रिलर पर आधारित फिल्म में तमन्ना काम करने वाली हैं। ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। 
विज्ञापन
1 of 5
सिंकदर का मुकद्दर - फोटो : इंस्टाग्राम @ netflix_in
तमन्ना भाटिया अपने प्रशंसकों के लिए एक नया तोहफा लेकर आईं हैं। तमन्ना भाटिया लव स्टोरी, आइटम सॉन्ग के बाद अब क्राइम और थ्रिलर कहानी के साथ नजर आने वाली हैं। तमन्ना भाटिया की ये नई फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी घोषणा की है। फिल्म 29 नवंबर ओटीटी पर रिलीज होगी।
विज्ञापन

2 of 5
तमन्ना भाटिया, अभिनेत्री - फोटो : ANI
इस डायलॉग के साथ साझा की गई पोस्ट
नेटफ्लिक्स की ओर से इस पोस्ट में  "तीन आरोपी, लेकिन कौन अपराधी? केस जल्दी ही खुलेगा। सिकंदर का मुकद्दर देखें, 29 नवंबर को, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर! यह फिल्म एक डकैत और उसे रोकने की कोशिश कर रहे एक पुलिस अधिकारी की कहानी पर आधारित होगी। फिल्म लगभग 15 साल के लंबे समय की कहानी होगी। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
विज्ञापन

3 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम
ऐसी है फिल्म की कास्ट
फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे कर रहे हैं। सिकंदर का मुकद्दर में तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी, जिमी शेरगिल, राजीव मेहता, दिव्या दत्ता और जोया अफरोज जैसे कलाकार शामिल हैं। अभिनेता तब्बू और अजय देवगन की फिल्म  'औरों में कहां दम था' फिल्म का निर्देशन भी नीरज पांडे ने किया था।

4 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : एक्स
इस फिल्म में नजर आईं तमन्ना भाटिया
तमन्ना भाटिया आखिरी बार ब्लॉकबस्टर 'स्त्री 2' में एक कैमियो भूमिका में दिखाई दी थीं। जिमी शेरगिल ने आखिरी बार नेटफ्लिक्स की 'फिर आई हसीं दिलरुबा' में अभिनय किया था। 'औरों में कहां दम था' फिल्म में जिमी शेरगिल नजर आ चुके हैं। नीरज पांडे के निर्देशन में एक बार फिर वे ओटीटी पर नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
स्त्री 2 में किया था आइटम नंबर
तमन्ना भाटिया ने फिल्म 'स्त्री 2' में आइटम नंबर गाने पर डांस किया। इस फिल्म में उनके इस गाने को प्रशंसकों ने काफी पसंद किया। तमन्ना भाटिया को उनकी फिल्मों के लिए भी प्रशंसकों का प्यार मिलता है। ओटीटी पर उनकी फिल्म का भी प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें