फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamannaah Bhatia: विजय वर्मा से ब्रेकअप की अफवाहों के बीच सफेद पहनावे में दिखीं तमन्ना, खुद को किया मोटिवेट

Fri, 21 Mar 2025 01:01 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इन दिनों तमन्ना भाटिया अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने ब्रेकअप की अफवाह को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि उनका और अभिनेता विजय वर्मा का ब्रेकअप हो चुका है। अब तक अभिनेत्री ने इस मुद्दे पर चुप्पी साधी हुई है। लेकिन हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट में वह खुद को ही मोटिवेट करती नजर आईं। 

विज्ञापन
1 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा काफी समय से डेट कर रहे थे, इनकी शादी करने की खबर भी बीच में सुनने को मिली। फिर अचानक इनके ब्रेकअप की अफवाह और खबरें सामने आने लगीं। अब तक इस मुद्दे पर अभिनेत्री ने खुलकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन वह इशारों-इशारों में काफी कुछ कह रही हैं। इसके लिए सोशल मीडिया पोस्ट का भी सहारा लेती हैं। हाल ही में अभिनेत्री तमन्ना ने एक पोस्ट साझा की, इसमें वह काफी मोटिवेशनल बात करती दिखीं। 


 
विज्ञापन

2 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks

तमन्ना ने मोटिवेशनल संदेश लिखा
एक अवॉर्ड फंक्शन में शामिल होने के लिए तमन्ना ने सफेद रंग की एक खूबसूरत ड्रेस पहनी। इस ड्रेस में अपनी कुछ तस्वीरें तमन्ना ने इंस्टाग्राम पर साझा कीं। इन फोटो के साथ अभिनेत्री ने संदेश लिखा- ‘यह रंग मुझे याद दिलाता है कि आकाश की कोई सीमा नहीं है।’ इस मैसेज के जरिए वह खुद को शायद मोटिवेट कर रही हैं। 


विज्ञापन

3 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks

त्योहार मनाया-पार्टी भी करती दिखीं अभिनेत्री 
अपने ब्रेकअप की अफवाह के बीच ही तमन्ना ने होली का त्योहार भी मनाया, साथ ही अपने दोस्तों संग पार्टी भी की। पिछले दिनों होली पर भी तमन्ना भाटिया रवीना टंडन के घर पहुंचीं। इसके अलावा वह रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी के साथ पार्टी करती भी दिखीं। 

 

4 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks

ये है आने वाली फिल्म 
तमन्ना भाटिया इस साल कुछ फिल्मों में भी नजर आएंगी। जल्द ही उनकी एक फिल्म ‘ओडेला 2’ रिलीज होगी। इस फिल्म में उनका किरदार काफी चुनौतीपूर्ण बताया जा रहा है। इस फिल्म की अभी तक जो झलक सामने आई, उसमें तमन्ना का अभिनय दर्शकों को पसंद आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks
हिंदी-साउथ फिल्मों में सक्रिय 
तमन्ना ने दक्षिण भारतीय फिल्मों में खूब काम किया है, साथ ही वह हिंदी फिल्मों में भी काफी काम कर चुकी हैं। ‘स्त्री 2’ में उन्होंने एक आइटम सॉन्ग भी किया था, जो काफी पॉपुलर हुआ। इस गाने के बारे में तमन्ना ने कहा था कि इसे करके उनके भीतर एक अलग तरह का आत्मविश्वास पैदा हुआ है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें