तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा
- फोटो : Social media
विजय वर्मा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर साझा की है। इसके जरिए उन्होंने 'लंच डेट' का खुलासा किया है। बता दें कि विजय वर्मा ने एक मिरर सेल्फी पोस्ट की है। इसमें एक्टर के साथ सुजॉय घोष नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'माय लंच डेट। सजॉय जी।' एक्टर के इस कैप्शन ने यूजर्स का ध्यान आकर्षित किया है। विजय वर्मा के इस पोस्ट पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है।