अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने पहले साउथ इंडियन इंडस्ट्री और फिर बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। इस बला की खूबसूरत अभिनेत्री का जन्म 21 दिसंबर 1989 को हुआ था। तमन्ना इस साल अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। तमन्ना भाटिया ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत महज 15 साल की उम्र में ही कर दी थी। हालांकि उनकी पहली ही फिल्म बुरी तरह से फलॉप हो गई थी। लेकिन फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आगे बढ़ती गईं। तमन्ना के जन्मदिन र बताते हैं आपतो उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...