फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया ने विदेश में बिखेरा भारतीय संस्कृति का रंग, फैंस बोले- 'उन्होंने वही किया..'

Tue, 16 Aug 2022 01:20 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
तमन्ना भाटिया - फोटो : insta
साउथ की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार तमन्ना भाटिया अक्सर अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इन दिनों अभिनेत्री मेलबर्न में हो रहे इंडियन फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने गई हुई हैं। वहां तमन्ना ने एक बार फिर कुछ ऐसा किया, जिससे अभिनेत्री सबकी नजरों में आ गई हैं। अवॉर्ड्स के दौरान अभिनेत्री की एक हरकत ने सभी का दिल जीत लिया। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न अवॉर्ड्स 2022 के दौरान तमन्ना का जूते उतार कर नंगे पांव दीया जलाते हुए एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के इस कदम से सोशल मीडिया पर सभी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ फिल्मों की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक तमन्ना भाटिया हमेशा ही कुछ न कुछ ऐसा करती रहती हैं, जिसकी वजह से फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में 'बाहुबली' फेम अभिनेत्री ने इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न अवॉर्ड्स 2022 में किया। दरअसल, आईएफएफएम की ओपनिंग नाइट में शिरकत करने पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना ने विदेशी धरती पर भारतीय संस्कारों को जिंदा रखने का काम किया। सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर तमन्ना के एक फैन क्लब ने इस इवेंट का एक वीडियो अपने हैंडल पर साझा किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री नंगे पांव दिया जलाती नजर आ रही हैं, जिसके बाद भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने के इस भाव के लिए फैंस अभिनेत्री पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
तमन्ना भाटिया - फोटो : insta
फैंस के दिलों में छाई तमन्ना 
इस वायरल होते वीडियो पर तमन्ना के एक फैन ने अभिनेत्री की तारीफ करते हुए कहा, 'संस्कृति का सम्मान।'  दूसरे ने लिखा, 'तमन्ना ने वही किया है जो साउथ ने उन्हें सिखाया है...।' एक अन्य ने तमन्ना की तारीफ करते हुए लिखा, 'वाह, छोटी चीजें मायने रखती हैं ... तमन्ना द्वारा ये महान कदम।' एक फैन ने तो तमन्ना को भारत का प्रतिनिधित्व बताते हुए लिखा, 'वह भारत की संस्कृति और समृद्ध विरासत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, भगवान का आर्शीवाद तुम पर बना रहे।'
विज्ञापन

4 of 4
तमन्ना भाटिया - फोटो : insta
लुक ने भी लुटी लाइमलाइट
इन अवॉर्ड्स में तमन्ना ग्रीन और ब्लैक ऑफ शोल्डर ड्रेस में पहुंची थीं। अभिनेत्री इस बोल्ड ड्रेस में की खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान उनके साथ स्टेज पर अभिनेत्री तापसी पन्नू और निर्देशक अनुराग कश्यप भी मौजूद थे। जहां तमन्ना फैंस की तारीफ लूट रही हैं, वहीं जूतों में दिया जलाकर तापसी को काफी ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था। वर्क फ्रंट की बात करें तो तमन्ना जल्द ही मधुर भंडारकर की आगामी फिल्म 'बबली बाउंसर' में नजर आएंगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें