फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में फ्लॉप रही 'बाहुबली' की ये हीरोइन, लेकिन साउथ में दर्ज हैं कई रिकॉर्ड

Sat, 06 May 2017 10:39 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 8
तमन्ना भाटिया
आखिर ऐसा क्या है कि साउथ की कोई भी हीरोइन बॉलीवुड में टिक नहीं पाती और अगर टिक भी जाती है तो वो कामयाबी नहीं हासिल कर पाती जो उसे साउथ फिल्म इंडस्ट्री में मिलती है ?

साउथ की ऐसी कई हीरोइने हैं जिनका साउथ में तो खूब डंका बजता है और कमाई में भी नंबर वन हैं, लेकिन बॉलीवुड में वो एकदम फीकी साबित हुई हैं। 'बाहुबली 2' में नजर आईं तमन्ना भाटिया उन्हीं हीरोइनों में से एक हैं।

ये भी पढ़ें - करिश्मा की दुश्मन क्यों है कपूर खानदान की ये बेटी ?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
तमन्ना भाटिया
तमन्ना आज साउथ में जाना माना नाम हैं। उनकी गिनती वहां की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हीरोइनों में होती है लेकिन बात हो बॉलीवुड की तो यहां उनकी दाल ही नहीं गली। तमन्ना ने अपने करियर की शुरूआत 15 साल की उम्र में एक बॉलीवुड फिल्म से की थी, जिसके बाद वो कई म्यूजिक एल्बम में भी नजर आईं।

ये भी पढ़ें - इस हीरोइन की लोकप्रियता से डर गई थीं करीना, उठाया बड़ा कदम
 
विज्ञापन

3 of 8
तमन्ना भाटिया
इसके बाद उनकी एंट्री तमिल और तेलुगु सिनेमा में हुई। देखते ही देखते तमन्ना साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम बन गईं। 'हेप्पी डेज' और 'कलूरी' जैसी फिल्मों ने तमन्ना को तमिल और तेलुगु सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस के तौर पर स्थापित कर दिया।

ये भी पढ़ें - स्टार नहीं बन पाया शशि कपूर का ये बेटा, लेकिन इस फील्ड में कर रहा है कमाल
 

4 of 8
तमन्ना भाटिया
इसके बाद तमन्ना ने ने कई हिट फिल्में दीं। हालांकि बीच में उनकी कई फिल्में फ्लॉप भी रहीं, लेकिन उनसे तमन्ना के सक्सेस ग्राफ और करियर पर कोई बुरा असर नहीं पड़ा। इसी का नतीजा था कि उन्हें एस एस राजामौली ने फिल्म 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' में साइन किया।

ये भी पढ़ें - कपूर खानदान की इस बेटी के आगे टिक भी नहीं पाएंगी सारा और जाह्नवी, देखें तस्वीरें
 
विज्ञापन

5 of 8
तमन्ना भाटिया
ये फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं और कमाई के भी सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इतना ही नहीं इन फिल्मों ने तमन्ना के स्टारडम को और बढ़ा दिया। आज तमन्ना साउथ की सबसे सफल हीरोइनों में शामिल हैं जिनके खाते में 'बाहुबली' जैसी फिल्में हैं।

ये भी पढ़ें - अभिषेक को फ्लॉप कहने वाले जरूर देख लें ये फिल्में, बंद हो जाएगी जुबान
 
विज्ञापन

6 of 8
तमन्ना भाटिया
लेकिन ना जाने क्यों यही तमन्ना बॉलीवुड में फ्लॉप हो गई। साउथ में काम करते करते तमन्ना ने बॉलीवुड में भी काम किया। 2013 में वो अजय देवगन के साथ 'हिम्मतवाला' में नजर आईं तो 2014 में वो अक्षय कुमार के साथ 'एंटरटेनमेंट' और 'हमशक्ल्स' में रितेश देशमुख और सैफ अली खान जैसे स्टार्स के साथ नजर आईं, लेकिन ये सभी फ्लॉप रहीं और साथ ही तमन्ना को भी दर्शकों ने नकार दिया।

ये भी पढ़ें - रोजा नहीं इस वजह से हुआ अमृता सिंह और सैफ में तलाक
 
विज्ञापन

7 of 8
तमन्ना भाटिया
हो सकता है कि तमन्ना के बॉलीवुड में उस तरह के रोल ना लिखे गए हों जैसे उन्हें साउथ में मिलते हैं। लेकिन जो भी हो इस सच को कोई नहीं झुठला सकता कि साउथ की हीरोइनें बॉलीवुड में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं।

ये भी पढ़ें - कभी खून बेचकर गुजारा करता था ये एक्टर, आज कमाता है अरबों
 
विज्ञापन

8 of 8
तमन्ना भाटिया
वहीं उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'बाहुबली 2' कमाई के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करती हुई बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। जिस रफ्तार से ये फिल्म दौड़ रही है उससे लगता है कि ये जल्द ही 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

ये भी पढ़ें - 'बाहुबली 2' देखने के बाद इस हीरोइन के पैरों तले खिसक गई जमीन, सामने आया ऐसा सच
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें