फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Varma-Tamannaah: शादी की खबरों के बीच डिजाइनर मनीष मल्होत्रा से मिलने पहुंचे तमन्ना-विजय, वीडियो वायरल

Mon, 25 Nov 2024 10:16 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tamannaah Bhatia and Vijay Varma: अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दिनों दोनों की शादी की खबरें वायरल हो रही हैं। इस बीच इस जोड़ी को मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर देखा गया है।
विज्ञापन
विजय वर्मा-तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया रिलेशनशिप में हैं। दोनों को अक्सर साथ घूमते देखा जाता है। पिछले कुछ दिनों से दोनों की शादी की खबरें वायरल हो रही हैं। इन खबरों के बीच इस जोड़ी को एक बार फिर साथ देखा गया है। दोनों डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर मिलने पहुंचे हैं। जैसे ही यह वीडियो सामने आया है, इनकी शादी की अफवाहें एक बार फिर तेजी से शुरू हो गई हैं। 

विज्ञापन

शादी को लेकर लग रहीं अटकलें
तमन्ना और विजय वर्मा की शादी की अटकलें काफी वक्त से लगाई जा रही हैं। दावा किया जा रहा है कि आगामी वर्ष 2025 में ये शादी रचाने की तैयारी में हैं। हालांकि, विजय और तमन्ना की तरफ से इस तरह की खबरों की न तो अभी तक पुष्टि की गई है और न ही कोई बयान सामने आया है। इस बीच दोनों का वीडियो सामने आया है। दोनों मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर नजर आ रहे हैं। इसे देखते ही यूजर्स एक बार फिर इनकी शादी को लेकर कयास लगाने लगे हैं।
 

विजय वर्मा-तमन्ना भाटिया-फातिमा - फोटो : इंस्टाग्राम
विजय-तमन्ना के साथ नजर आईं फातिमा
विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया के साथ एक वीडियो में अभिनेत्री फातिमा सना शेख भी नजर आ रही हैं। इस दौरान पैपराजी विजय और तमन्ना से साथ में पोज देने के लिए कहते दिख रहे हैं। विजय और तमन्ना के बीच फातिमा काफी असहज होती दिखी हैं। इस दौरान फातिमा पहले अपना फोन देखने लगती हैं, फिर हंसती हुई पीछे की तरफ चली जाती हैं। वे विजय और तमन्ना को साथ पोज देने के लिए कहती हैं।
विज्ञापन

फैंस ने लुटाया प्यार
विजय और तमन्ना भाटिया को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी रचाने वाले हैं। बीते दिनों कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये बताया गया कि कथित तौर पर यह जोड़ा अपने लिए नया घर की तलाश भी कर रहा है। कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस कपल ने आने वाले साल में शादी करने का फैसला किया है, जिसके लिए दोनों तैयारियां भी शुरू कर चुके हैं। देखना दिलचस्प होगा कि शादी की खबरों में विजय और तमन्ना कब मुहर लगाते हैं। फिलहाल तो सामने आए वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

संबंधित वीडियो


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें