फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamanna Bhatia: नैन मटक्का पर डांस करती नजर आईं तमन्ना भाटिया और वामिका गब्बी, वरुण धवन ने की तारीफ

Sun, 01 Dec 2024 04:43 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और वामिका गब्बी नैन मटक्का पर डांस करती नजर आईं। उनका गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
1 of 4
वामिका गब्बी-तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम
वरुण धवन और कीर्ति सुरेश का गाना नैन मटक्का इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस गाने में उनकी खूबसूरत केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। हाल ही में रिलीज हुए इस गाने पर तमन्ना भाटिया और वामिका गब्बी डांस करती नजर आ रही हैं। ये गाना सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
वामिका गब्बी-तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम
तमन्ना का डांस वीडियो वायरल
तमन्ना भाटिया और वामिका गब्बी सफेद ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस गाने में दोनों डांस करती नजर आ रही हैं। पोस्ट पर वरुण धवन ने लिखा, 'तमन्ना भाटिया वामिका बहुत ही शानदार'। कीर्ति सुरेश ने भी इस गाने पर रिएक्ट किया है, वाह, ये कॉम्बो मुझे पसंद आया। इस वायरल वीडियो पर प्रशंसक भी कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा क्यूटी। एक अन्य प्रशंसक ने कमेंट किया, हमें ये जोड़ी अच्छी लगी।


विज्ञापन

3 of 4
वरुण धवन- सामंथा - फोटो : इंस्टाग्राम
सामंथा वरुण ने किया डांस
सामंथा और वरुण को भी इस गाने में डांस करते देखा गया। दोनों के इस डांस को वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा किया। ये डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बेबी जॉन की बात करें तो कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी भी नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन

4 of 4
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम @varundvn
वरुण धवन ने साझा की तस्वीरें
अभिनेता वरुण धवन ने अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की। इन तस्वीरों में कीर्ति सुरेश और दिलजीत दोसांझ नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को भी प्रशंसकों ने बहुत पसंद किया। बता दें नैन मटक्का गाने को मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे ने बनाया है। बेबी जॉन का साउंडट्रैक थमन एस ने अपनी पहली एकल हिंदी फिल्म में तैयार किया है। एटली और सिने 1 स्टूडियो के सहयोग से जियो स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत, बेबी जॉन का निर्माण ए फॉर एप्पल स्टूडियो और सिने 1 स्टूडियो द्वारा किया गया है। फिल्म 25 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें