जी5 की ओरिजिनल सीरीज 'ताज - डिवाइडेड बाय ब्लड' का ट्रेलर मुंबई के ताज लैंड एंड होटल में लांच हुआ। सीरीज में अनारकली बनीं अदिति राव हैदरी ने इस मौके पर कहा, 'मैंने हमेशा इतिहास का आनंद लिया है, इसमें हमेशा बेहतरीन कहानियां होती हैं जिनमें से कई हमारी पाठ्यपुस्तकों में नही होती हैं। जब मुझे अनारकली का किरदार निभाने के लिए कहा गया तो मैं जितना एक्साइटेड थी, उतनी ही डर भी लग रहा था। अनारकली एक प्रतिष्ठित किरदार है, उसकी सुंदरता और इनायत को किसी की कल्पना से परे अनोखा और करामाती माना जाता था।'