फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैमूर से लेकर मीशा, 2016 में इन स्टार किड्स ने मचाया धमाल, देखें तस्वीरें

Fri, 30 Dec 2016 02:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
साल 2016 में कई विवाद और बॉलीवुड सितारों का अलगाव देखने को मिला जो खूब चर्चा में रहे लेकिन जिसने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं वो थे तैमूर अली खान, मीशा कपूर और आहिल जैसे स्टार किड्स। तो आइए देखते हैं कि किस तरह सोशल मीडिया से लेकर तमाम जगहों पर इन स्टार किड्स ने बिखेरे जलवे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
सबसे पहले बात करते हैं करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान की। तैमूर का जन्म कुछ दिन पहले ही हुआ लेकिन पैदा होने के बाद से इस बच्चे के नाम को लेकर कई विवाद शुरु हो गए। सोशल मीडिया पर भी तैमूर नाम का खूब मजाक उड़ाया गया, काफी भद्दे कमेंट किए गए। हालांकि ऐसा नहीं है कि करीना और सैफ के बच्चे को लेकर फैंस उत्सुक नहीं थे। पैदा होने के कुछ दिनों पहले से ही सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही थीं जिनमें कहा जा रहा था कि वो करीना का बच्चा है। तैमूर के जन्म को चंद दिन ही हुए और वो अभी से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस बच्चे ने ऐसी किस्मत पाई कि पैदा होने से पहले ही कैमरे का कई बार सामना किया।
विज्ञापन

3 of 7
कुछ ऐसा ही किस्सा शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की बेटी मीशा के साथ भी हुआ। मां बाप की तरह ही बेटी पर भी हमेशा कैमरे का ही साया रहा। शाहिद और मीरा अपनी बेटी को कैमरों की नजरों से बचाने की कोशिश में ही नजर आते, यहां तक कि पब्लिक जगहों पर भी शाहिद-मीरा अपनी बेटी को छुपाए रहते। लोग शाहिद और मीरा के बच्चे के लिए इस कदर पागल रहे कि जन्म से पहले ही उसकी नकली तस्वीरें सोशल मीडिया फैला दी गईं। लेकिन काफी मशक्कत के बाद अभी तक भी शाहिद और मीरा की बेटी की एक झलक भी देखने को नहीं मिली है।

4 of 7
इसी तरह के जलवे सलमान खान के भांजे आहिल ने बिखेरे। बहन अर्पिता का बेटा आहिल जन्म से ही सोशल मीडिया पर छाया रहा। रोज कोई ना कोई तस्वीर सामने आ जाती जिसमें आहिल और उसके मामा सलमान के बीच समानताएं तलाशी जातीं और अभी भी आहिल का जलवा ऐसे ही बरकरार है।
विज्ञापन

5 of 7
तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य ने भी खूब लाइमलाइट बटोरी। तुषार कपूर ने शादी नहीं की है और इसीलिए सभी लोग तब चौंक गए थे जब उन्होंने घोषणा की कि सरोगेसी के जरिए वो एक बच्चे के पिता बन गए हैं। बस तभी से सभी उनके इस बच्चे की एक झलक पाने के लिए आतुर हो गए लेकिन तुषार ने भी वही फंडा अपनाया और अपने बेटे को कैमरे की नजरों से बचाते नजर आए।
विज्ञापन

6 of 7
शाहरुख खान के बेटे अबराम की भी खूब तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिलीं। कभी बीच पर तो कभी एयरपोर्ट पर, हर जगह अबराम ही छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने भी अपनी बेटी नितारा को अभी तक कैमरे की नजरों से बचाकर रखा लेकिन खुद सोशल मीडिया पर वो नितारा की तस्वीरें डालते रहे। लेकिन उन तस्वीरों में भी इस बात का खास ख्याल रखा गया कि नितारा का चेहरा नजर ना आए। लेकिन नितारा कैमरे में कैद हो ही गईं और यकीन मानिए वो बिल्कुल अपनी मॉम ट्विंकल जैसी दिखती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें