फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हे तैमूर को अभी से मिलने लगे एड फिल्मों के ऑफर, पॉपुलरिटी से परेशान सैफ-करीना ने उठाया ये कदम

Wed, 28 Nov 2018 08:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Taimur - फोटो : social media
फिल्मी सितारों के नन्हें-मुन्ने बच्चे अब मीडिया सेलिब्रिटी हैं। अभिषेक-ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या, संजय दत्त-मान्यता के जुड़वां इकरा और शाहरान, शाहरुख खान-गौरी का बेटा अबराम, आमिर खान-किरण राव का बेटा आजाद, शाहिद कपूर-मीरा की बेटी मीशा से लेकर सैफ अली खान-करीना कपूर का बेटा तैमूर सोशल मीडिया के सुपर सितारे हैं, लेकिन इनमें दो साल का तैमूर लोकप्रियता के शिखर पर है। पिछले हफ्ते जब तैमूर के जैसी दिखने वाली गुड़िया के बाजार में उतरने की खबर आई, उससे पहले सैफ एक टीवी शो में बता चुके थे कि उनके नन्हें बेटे की तस्वीरों की बहुत डिमांड है। 
विज्ञापन

2 of 8
Taimur - फोटो : social media
मीडिया फोटोग्राफरों, पैपराजी से तैमूर की तस्वीरें लोग 1500 रुपये तक देकर खरीदते हैं। पैपराजी भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि नन्हा तैमूर आज की तारीख में कई ए लिस्ट एक्टरों से बड़ा सेलिब्रिटी है और यह बात उसके माता-पिता के लिए सिरदर्द बन गई है। सैफ कहते हैं कि अगर उनका बस चलता तो तैमूर नाम का ही कॉपीराइट करा लेते। हालात यह हैं कि मुंबई में पैपराजी पूरी तरह से तैमूर की टाइमिंग को फॉलो करते हैं। उन्हें तैमूर के घर से निकलकर स्कूल जाने, स्कूल से आने का समय पता है। वह जानते हैं कि तैमूर के घर कौन रिश्तेदार आएंगे तो वह उनके साथ बाहर निकलेगा। 
विज्ञापन

3 of 8
Taimur - फोटो : instagram
धीरे-धीरे समझदार होते तैमूर को भी यह फोटोग्राफर पहचान में आने लगे हैं और वह इन्हें देखकर हाथ हिलाता है, हैलो कहता है। सैफ-करीना इसे खतरे की घंटी मानते हैं और फोटोग्राफरों से अपील कर चुके हैं कि वह उनके बेटे का पीछा न करें और तस्वीरें न खींचें। परंतु मीडिया और सोशल मीडिया में तैमूर की तस्वीरों की मांग के पैपराजी आगे खुद को मजबूर बताते हैं। मुंबई के अंग्रेजी अखबारों में ऐसा कोई दिन नहीं गुजरता जब किसी न किसी के पेज थ्री में तैमूर की तस्वीर नहीं होती। 

4 of 8
Taimur - फोटो : social media
नन्हा तैमूर जहां जाता है वहां उसके वीडियो भी बनाए जाते है। सैफ-करीना संकोचवश किसी को रोक भी नहीं पाते। तैमूर के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। सैफ-करीना चिंतित हैं कि कैमरों की इस कड़ी निगरानी वाले दौर में उनका बच्चा कैसे सहज ढंग से बड़ा हो सकेगा। क्या उन्हें बड़े होते तैमूर को सामान्य जिंदगी देने के लिए किसी गुप्त जगह पर बोर्डिंग स्कूल में भेजना होगा। सैफ ऐसा करने को तैयार हैं परंतु करीना का दिल रजामंदी नहीं देता, लेकिन तैमूर को कैमरों से बचाने का भी कोई रास्ता फिलहाल माता-पिता को नजर नहीं आ रहा। 
विज्ञापन

5 of 8
Taimur - फोटो : social media
करीना कहती हैं कि अब मैं इस नन्हें बच्चे को ताले में बंद करके तो नहीं रख सकती। मैं चाहती हूं कि वह खुले में रहे, जिंदगी की उड़ान भरे। सैफ इसी बात से संतुष्ट हैं कि फोटोग्राफर-पैपराजी दूर से ही तैमूर की तस्वीरें खींचते हैं और उसे लेकर आक्रामक रुख नहीं अपनाते। वह यह भी मानते हैं कि लोग वास्तव में तैमूर से प्यार करते हैं इसलिए उसकी इतनी ज्यादा चर्चा है। कुछ लोग तो इस नन्हें सेलिब्रिटी की लोकप्रियता को शाहरुख, सलमान, आमिर की टक्कर का मानते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
Taimur - फोटो : social media
केरल में बिक रही तैमूर के रूप-आकार की गुड़िया से सैफ चिंतित तो हैं परंतु इसे जाहिर करने के बजाय उन्होंने मीडिया में सिर्फ इतना कहा कि उम्मीद करता हूं गुड़िया की बिक्री अच्छी होगी। मगर वह यह कहने में भी नहीं चूके कि यह काम कुछ वैसा ही है जैसे दीवाली में पटाखों पर फिल्मी सितारों के फोटो चिपकाना। अब डर यह है कि गुड़िया की खबर वायरल होने के बाद कहीं बच्चों से जुड़े उत्पादों पर इस नन्हें सेलिब्रिटी की फोटो न चिपकने लगें। 
विज्ञापन

7 of 8
Taimur - फोटो : social media
वैसे सूत्र बताते हैं कि सैफ-करीना के पास तैमूर को उत्पादों का मॉडल बनाने के करोड़ों के प्रस्ताव पहुंच चुके हैं और उन्होंने ठुकरा दिए हैं। रोचक बात यह है कि तैमूर के साथ उसे संभालने वालीं नैनी भी लोकप्रिय हो चुकी हैं और लोगों में उनकी तनख्वाह तक पर चर्चा हो चुकी है। 
विज्ञापन

8 of 8
Taimur - फोटो : social media
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तैमूर की नैनी की तनख्वाह डेढ़ लाख रुपये महीना है जो ओवर टाइम वगैरह होने पर पौने दो से दो लाख के बीच पहुंच जाती है। यह लगभग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तनख्वाह के बराबर है। इसके अतिरिक्त तैमूर को कहीं भी घुमाने ले जाने के लिए आया को विशेष लग्जरी कार मिली हुई है। तैमूर के साथ विदेश यात्राओं पर भी वह जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें