सैफीना के छोटे नवाब तैमूर हाल ही में मॉमी करीना के साथ एड शूट में साथ दिखाई दिए। वहीं अब तैमूर की कुछ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में तैमूर करीना की गोद में है और बुरी तरह से रो रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Taimur
- फोटो : Yogen Shah
इन तस्वीरों में तैमूर कैमरे को देखकर अलग अलग मुंह बना रहे हैं। दिलचस्प बात तो यह है कि कैमरे से थोड़ा सा भी ओझल होने पर वह इतने बेचैन हो जाते हैं कि रोना शुरू कर देते है। इस बात का सबूत यह वायरल फोटो है।
विज्ञापन
3 of 5
Taimur
- फोटो : Yogen Shah
इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लगता है कि करीना किसी शूट पर आई हैं जिसमें उनके साथ तैमूर है। फोटो में करीना सफेद रंग की टी-शर्ट के साथ डेनिम जींस पहनी हुई है। साथ ही स्टाइलिश गॉगल्स उन पर जंच रहे हैं। जबकि तैमूर शॉर्ट्स के साथ ब्लू टी-शर्ट पहने हुए हैं। ऊपर से उनके घुंघराले बाल आपको अपनी तरफ अट्रैक्ट जरूर कर सकते हैं।
4 of 5
Taimur
- फोटो : Yogen Shah
तस्वीरों में तैमूर कैमरे को देखकर मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। हालांकि जैसे जैसे वह कैमरे से दूर होते जा रहे है रोने लगते है। वहीं करीना और नैनी तैमूर को देखकर हंस रही है। इन वायरल फोटो को देखकर कहा जा सकता है कि करीना और तैमूर की यह फोटो किसी स्टूडियो के बाहर की है। करीना तैमूर को अपने साथ वैनिटी वैन में लेकर जा रही हैं जिसमें उनके साथ नैनी भी है।
इन तस्वीरों को देखकर इतना तो जरूर कहा जा सकता है तैमूर को कैमरे से खास लगाव है। इससे पहले करीना तैमूर को महबूब स्टूडियो में गोद में लिए स्पॉट हुई थीं। हाल ही में सैफ ने मीडिया से तैमूर को लेकर खुलकर बात की थी। सैफ ने कहा था -'वो नहीं चाहते कि मीडिया अटेंशन की वजह से तैमूर पर कोई भी प्रभाव पड़े। मैं उसे एक साधारण बच्चे की तरह बड़े होते हुए देखना चाहता हूं।'