सोशल मीडिया पर तैमूर अली खान अपनी क्यूटनेस के जरिए सनसनी मचाए हुए हैं। तैमूर अपने पिता सैफ अली, मां करीना और बुआ सोहा अली खान से कहीं ज्यादा लाइमलाइट में रहते हैं। इसे लेकर करीना थोड़ा परेशान भी रहती हैं। उन्होंने एक शो के दौरान कहा कि, तैमूर को लाइमलाइट से कैसे दूर रखा जाए यह उन्हें समझ नहीं आता। अब तैमूर तो तैमूर हैं वह जहां भी जाते हैं सभी को अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं।